साउथ स्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी पर बवाल मचा हुआ है. एक्टर के काम की जितनी तारीफ हो रही है, उतना ही बैकलेस मूवी में जाह्नवी कपूर को ओब्जेक्टिफाई करने का हो रहा है. मूवी में उनके और राम चरण के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है. उनके रोमांटिक सीक्वेंस को लोगों ने बेतूका बताया है.
रोमांटिक हुईं जाह्नवी
अब इंटरनेट पर रामचरण और जाह्नवी के लिपलॉक का क्लिप वायरल हो रहा है. फिल्म में जाह्नवी ने अपनी बोल्डनेस दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. रोमांस के साथ उन्होंने अपनी बोल्ड अदाओं से भी बिजली गिराई है. वो अपने से 12 साल बड़े राम चरण संग रोमांटिक हुई हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन पेयरिंग को डायरेक्टर ने रोमांटिक और ग्लैमरस दिखाने की भरपूर कोशिश की. लेकिन वो इस कोशिश में बुरी तरह चूके हैं. क्योंकि फिल्म देखने के बाद यूजर्स ने इन सीन्स को फूहड़ बताया है.
जाह्नवी कपूर के सीन्स को लोगों ने वल्गर तक कहा है. हालांकि विवाद के बाद फिल्म के डायरेक्टर ने सीन्स में बदलाव किए हैं. उनका कहना है वो नहीं जानते हैं ऑडियंस जाह्नवी के सीन्स को इस नजरिए से देखेगी. इस पूरे विवाद पर अभी तक जाह्नवी का तो कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन उनके कुछ चैट्स लीक किए जा रहे हैं. जिसमें दावा है कि एक्ट्रेस ये सीन्स करने को लेकर कंफर्टेबल नहीं थीं. उन्होंने इसके लिए मेकर्स को मना भी किया था. लेकिन वो नहीं माने.
हालांकि इन चैट्स में कितनी सच्चाई है यो तो मालूम नहीं. इंटरनेट यूजर्स इसे जाह्नवी कपूर का पीआर गेम कह रहे हैं. उनका मानना है एक्ट्रेस सारा ठीकरा मेकर्स पर फोड़कर खुद को क्लीनचिट देने की कोशिश कर रही हैं. लोगों का कहना है जाह्नवी अगर अपनी बॉडी को ऑब्जेक्टिफाई करने के खिलाफ थीं, तो उन्हें तभी अपनी आवाज उठानी चाहिए थीं. क्योंकि वो बॉलीवुड के बड़े फिल्मी घराने से आती हैं. वो इन सीन्स को करना किसी स्ट्रलिंग एक्ट्रेस की तरह अपनी मजबूरी नहीं बता सकतीं. इस पूरे विवाद पर राम चरण की तरफ से भी कोई बयान अभी सामने नहीं आया है.