scorecardresearch
 

करियर के पीक बॉलीवुड से गायब हुए आम‍िर खान के भांजे इमरान, हुआ पछतावा?

इंडस्ट्री में अपना अच्छा खासा नाम बनाने और रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को एक अलग मोड़ देने के बाद अचानक इमरान खान पर्दे से गायब हो गए थे. अब उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने के अपना फैसले पर बात की है. हाल ही में इमरान ने रेडिट कर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया. यहां उन्होंने यूजर्स के सवाल के जवाब दिए.

Advertisement
X
इमरान खान ने क्यों बनाई थी बॉलीवुड से दूरी? (Photo: IMDb)
इमरान खान ने क्यों बनाई थी बॉलीवुड से दूरी? (Photo: IMDb)

आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान बीते कई सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं. इमरान ने 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने न' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें 'लक', 'डेली बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' और 'गोरी तेरे प्यार में' जैसी फिल्मों में देखा गया था. इंडस्ट्री में अपना अच्छा खासा नाम बनाने और रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को एक अलग मोड़ देने के बाद अचानक इमरान खान पर्दे से गायब हो गए थे. अब उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने के अपना फैसले पर बात की है.

बेरोजगार करते थे लोग?

हाल ही में इमरान ने रेडिट कर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया. यहां उन्होंने फैंस समेत अन्य यूजर्स के सवालों के जवाब दिए. एक्टर से एक यूजर ने पूछा, 'क्या भाई, क्या चल रहा है? सब ठीकठाक? कोई बेरोजगार वाला ताना तो नहीं मारता न? और मारता भी है तो हैंडल कैसे करते हो?' इसके जवाब में इमरान खान ने हंसने वाली इमोजी शेयर करते हुए लिखा, 'सब ठीक भाई. ऐसे लोगों से क्या कहा जा सकता है?' अपने जवाब के साथ इमरान ने एक GIF भी शेयर की. इसमें लिखा है- हां, बस ये आपकी सोच है भाई.

क्यों इमरान से छोड़ा था बॉलीवुड?

दूसरे फैन ने एक्टर से सवाल किया, 'फिल्मों के अलावा आप पैसे कैसे कमाते हैं?' इमरान ने कहा, 'मैं दिमाग लगातार इन्वेस्टमेंट करता हूँ और सिंपल जिंदगी जीता हूं.' उनसे ये भी पूछा गया, 'आप अपने करियर के पीक पर आकर यूं ही गायब हो गए थे, आपने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला क्यों किया, और क्या आपको इसका पछतावा है? इमरान ने जवाब दिया, 'मैं ये भूलने लगा था कि अपनी पब्लिक पहचान के बाहर मैं कौन हूं. मेरी पब्लिक साइड, मैं जो हूं उसी का हिस्सा है. लेकिन मुझे लग रहा था कि वो मुझपर हावी हो रही है, उसकी वजह से मेरी जिंदगी में किसी और चीज के लिए कोई सराहना नहीं बच रही थी. मेरे लिए ये समझना जरूरी था कि वो उस पहचान से अलग कौन हूं, एक इंसान के रूप में मेरी कोई वैल्यू है भी या नहीं. आज मैं इमोशनल रूप से स्वस्थ हूं और बीते 20 सालों में मैंने अच्छा ही महसूस किया है, तो मुझे कोई पछतावा नहीं है.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

करियर छोड़ने को लेकर एक और सवाल का जवाब इमरान खान ने दिया. उन्होंने कहा, 'मैं पब्लिक की नजरों से दूर अपने वक्त को एन्जॉय किया है. इसने मुझे अपने रिश्तों को सही से समझने और फेम के अनुसार अडजस्ट करने का मौका दिया है. एक बहुत अलग चीज है और आपको हिलाकर रख सकती हैं अगर आप इससे ध्यान से डील नहीं करते.'

इमरान खान ने 2025 में आई वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी. उनकी पिछली फिल्म साल 2015 में आई थी. इसका नाम 'कट्टी बट्टी' था. इमरान को इसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ देखा गया था. ब्रेक के 11 सालों के बाद 'हैप्पी पटेल' में इमरान को कैमियो करते देखा गया. माना जा रहा है कि एक्टर जल्द 'अधूरे हम अधूरे तुम' नाम की फिल्म के साथ बटोर लीड एक्टर कमबैक करेंगे. ये प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर इस साल रिलीज हो सकता है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement