scorecardresearch
 

अक्षय कुमार 'हैवान' में करेंगे नेगेटिव रोल, सैफ ने खोला राज, बोले 'इस बार आप कुछ अलग देखेंगे'

डायरेक्टर प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट सामने आने के बाद अब कहानी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है. 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी फिल्मों में सैफ अली खान के साथ कॉमिक केमिस्ट्री जमाने वाले अक्षय कुमार, इस फिल्म में एक बेहद खतरनाक नेगेटिव रोल में नजर आएंगे.

Advertisement
X
'हैवान' में नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार (Photo: IMDB)
'हैवान' में नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार (Photo: IMDB)

'भूत बंगला' की तगड़ी सक्सेस के बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली फिल्म हैवान रिलीज के लिए रेडी है. शनिवार को एक अनाउंसमेंट में रिवील किया गया कि हैवान 11 सितंबर को थिएटर्स में पहुंचेगी.

खास बात यह है कि इस फिल्म से बॉलीवुड की एक बहुत पॉपुलर हीरोज की जोड़ी कमबैक करने जा रही है— सैफ अली खान और अक्षय कुमार. 1994 से 7 फिल्में साथ कर चुके सैफ और अक्षय ने 18 साल पहले आई टशन (2008) के बाद से साथ में काम नहीं किया है. लेकिन 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की इस आइकॉनिक जोड़ी का साथ आना फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने वाली खबर है. हालांकि इस बार दोनों अपनी मशहूर कॉमिक केमिस्ट्री नहीं, बल्कि एक बिल्कुल अलग और गंभीर अंदाज में नजर आएंगे.

हैवान में नेगेटिव होगा अक्षय कुमार का रोल

सैफ अली खान ने वैरायटी इंडिया से अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और तू चोर मैं सिपाही जैसी फिल्मों से उनकी नई फिल्म पूरी तरह अलग है.

Advertisement

सैफ ने कहा, 'हम बहुत लकी हैं कि अक्षय इस फिल्म में यह रोल कर रहे हैं. इससे फिल्म और भी थ्रिलिंग हो गई है, क्योंकि वह एक खतरनाक और नेगेटिव रोल में हैं. मैंने उन्हें इस तरह के किरदार में बहुत कम देखा है. इसलिए मैं उन्हें इस अंदाज में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.' सैफ ने अक्षय कुमार के साथ अपनी दशकों पुरानी दोस्ती को याद करते हुए कहा कि उनके बीच हमेशा एक खास रिश्ता रहा है.

उन्होंने कहा, 'मैं अक्षय से बहुत प्यार करता हूं. वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं. हम बहुत लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. इतने सालों तक इंडस्ट्री में काम करने वाले इंसान के लिए अपने आप सम्मान पैदा हो जाता है. हमने साथ में बहुत कुछ देखा और जिया है. हमारी केमिस्ट्री हमेशा शानदार रही है.'

'प्रियदर्शन हमें शरारती बच्चे कहते थे'

वैसे तो हैवान एक गंभीर फिल्म है, लेकिन सैफ ने बताया कि सेट पर वह और अक्षय अपनी पुरानी मस्ती से बाज नहीं आए. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'प्रियन सर अक्सर हमसे परेशान हो जाते थे. वह कहते थे, 'तुम दोनों बिल्कुल शरारती बच्चों की तरह बिहेव करते हो.'

सैफ ने आगे बताया, 'अक्षय कहते हैं कि यह सब उनके अंदर से मैं बाहर ले आता हूं. मैं उनसे कहता हूं कि नहीं, यह सब तुम मुझमें बाहर लाते हो. सेट पर मिलने के बाद से हम लगातार बेकार की बातें करते रहते थे. जब हम अलग-अलग होते हैं, तो थोड़ा मैच्योर बिहेव करते हैं. लेकिन जैसे ही साथ आते हैं...'

Advertisement

सैफ ने कहा कि जो दर्शक इस फिल्म में उनकी और अक्षय की पुरानी कॉमिक केमिस्ट्री देखने की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें इस बार कुछ अलग देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, 'हैवान हमारी कॉमिक केमिस्ट्री पर बेस्ड फिल्म नहीं है और मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है. उस तरह की फिल्मों का भी अपना टाइम था.' हालांकि उन्होंने हिंट दिया कि अगर भविष्य में अच्छी कॉमेडी स्क्रिप्ट मिली, तो दोनों फिर साथ नजर आ सकते हैं. सैफ ने कहा, 'कौन कह सकता है कि अगर अच्छी तरह लिखी गई कॉमेडी फिल्म मिली, तो हम दोबारा साथ काम नहीं करेंगे?'

उन्होंने आखिर में कहा, 'हैवान में कॉमेडी जैसा कुछ नहीं है. इसकी सबसे दिलचस्प बात यही है कि इस बार हमारे किरदारों के बीच रिश्ता कहीं ज्यादा गंभीर और गहरा है. इसमें मस्ती और हंसी-मजाक नहीं, बल्कि बिल्कुल अलग तरह की एनर्जी देखने को मिलेगी.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement