scorecardresearch
 

'आपका अफेयर चल रहा है?' गोविंदा से भांजे का सीधा सवाल, मामी के आरोपों पर बोले- अजीब...

सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कई आरोप लगाए हैं. सुनीता कई दफा गोविंदा के अफेयर को लेकर बात कर चुकी हैं. ऐसे में अब गोविंदा के भांजे ने उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Advertisement
X
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजे ने की बात (Photo: ITG)
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजे ने की बात (Photo: ITG)

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी हेडलाइन्स में बनी रहती है. लंबे समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें हैं. सुनीता भी कई बार ओपनली गोविंदा पर चीटिंग के आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने गोविंदा के अफेयर को लेकर कई दफा हिंट दिए हैं. अब सुनीता के आरोपों पर गोविंदा के भांजे ने रिएक्ट किया है. 

अफेयर की खबरों पर क्या बोले एक्टर के भांजे?

गोविंदा और सुनीता की शादी में चल रही खटपट के बीच अब गोविंदा के भांजे और एक्टर विनय आनंद ने मामा-मामी के रिश्ते पर बात की है. विनय ने कहा कि उन्होंने अपने मामा से डायरेक्टली उनकी डेटिंग को लेकर सवाल किया था और गोविंदा ने भी उन्हें काफी ईमानदारी से जवाब दिया. 

हिंदी रश संग बातचीत में विनय आनंद ने कहा कि वो मामा गोविंदा के बारे में चल रही अफवाहों के बारे में उन्हीं से पूछना चाहते थे, लेकिन वो उन्हें यह महसूस नहीं कराना चाहते थे कि वो उनकी पर्सनल लाइफ में दखल दे रहे हैं. मगर अंत में उन्होंने एक्टर से इस बारे में पूछ ही लिया. 

सुनीता की बातों से हैरान गोविंदा के भांजे

विनय बोले- मैंने उनसे सिर्फ एक बार पूछा कि क्या आपका किसी के साथ अफेयर चल रहा है? उन्होंने मुझसे कहा- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है. जब गोविंदा ने मना कर दिया, तो मैंने उनकी बात मान ली. लेकिन जब मैं मामी के इंटरव्यू देखता हूं, तो मुझे थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि हमने उन्हें हमेशा गोविंदा का सम्मान करते हुए देखा है. 

Advertisement

मामा की डेटिंग पर क्या बोले भांजे?

जब विनय से पूछा गया कि उनकी मामी सुनीता ने गोविंदा पर आरोप लगाए हैं कि उनका न्यू कमर कोमल के साथ अफेयर चल रहा है, तो इसपर विनय ने कहा कि गोविंदा का नाम कई दफा कई लोगों के साथ जुड़ चुका है. इसमें कोई नई बात नहीं है. 

विनय बोले- यह कोई नई बात नहीं है कि गोविंदा का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया हो. वो एक सुपरस्टार रहे हैं. उनका नाम पहले भी कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. शुरुआत में जब वो नीलम कोठारी के साथ ज्यादा काम कर रहे थे, तब उनका नाम उनके साथ जोड़ा गया था. लोगों ने उनके और रानी मुखर्जी के बीच अफेयर को लेकर भी बातें की थीं. जब वो करिश्मा कपूर के साथ काम कर रहे थे, तब भी लोग कहते थे कि उन दोनों के बीच कुछ चल रहा है. विनय ने आगे कहा कि गोविंदा फिलहाल खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement