scorecardresearch
 

50 की उम्र में पिता बने मसाबा गुप्ता के Ex हसबैंड, दिखाया बेटे का चेहरा, महादेव-श्रीकृष्ण से प्रेरित है नाम

फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना और उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी ने 21 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. उन्होंने बेटे का नाम नील चैतन्य मंटेना रखा है और सोशल मीडिया पर बच्चे की पहली झलक शेयर की है.

Advertisement
X
पिता बने मधु मंटेना (Photo: Instagram @madmantena)
पिता बने मधु मंटेना (Photo: Instagram @madmantena)

गजनी फिल्म के प्रोड्यूसर के लिए ये साल खुशियोंभरा रहा. 21 मार्च को मधु मंटेना और उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी ने अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया. बच्चे के जन्म के एक महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक शेयर की है. कपल ने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है. आइए मधु और इरा के बेटे से मिलते हैं. 

मधु-ईरा का नन्हा बेटा 
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने इ्ंस्टाग्राम पर अपने नन्हे राजकुमार के साथ फोटो शेयर की है. इरा की गोद में उनका बेटा और मधु अपने पेट डॉग के साथ नजर आ रहे हैं. मधु ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि स्वागत है, नील चैतन्य मंटेना. एक नाम जो कृष्ण की नीली और महादेव की शांति को समेटे हुए है. बेबी नील के लिए मैंने गर्भ में ही गरभसंस्कार शुरू करके हमारे वेदों में बताए गए सभी संस्कार पूरे किए. 11वें दिन उसका नामकरण संस्कार हुआ. हमारा छोटा सा परिवार आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद की कामना करता है. 

इंस्टाग्राम पोस्ट में इरा और मधु ने पूरी तरह अपने बेटे का फेस रिवील नहीं किया है. फैन्स और सेलेब्स न्यू पेरेंट को बेटे के जन्म और नामकरण की बधाई दे रहे हैं. विक्रांत मसी, प्रीति जिंंटा, अनुराग कश्यप समेत कई सेलेब्स ने मधु और इरा की पोस्ट पर कमेंट करके बच्चे को आशीर्वाद दिया. कपल की हैप्पी फैमिली फोटो उनकी हैप्पीनेस की गवाही दे रही है. 

Advertisement

50 की उम्र में बने पिता 
इरा त्रिवेदी से मधु मेंटना की दूसरी शादी है. 2015 में मधु की पहली शादी नीना गुप्ता की बेटी और डिजाइनर मसाबा गुप्ता से हुई थी. शादी के 4 साल बाद 2019 में मसाबा गुप्ता-मधु मंटेना तलाक लेकर अलग हो गए. मसाबा से अलग होने के बाद मधु की जिंदगी में इरा आईं और 2023 में दोनों शादी करके सेटल हो गए. शादी के तीन साल बाद मधु और इरा मम्मी पापा बनकर प्रमोट हो चुके हैं. 

इधर मसाबा गुप्ता भी अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से दूसरी शादी करके खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं. वो एक बेटी की मां भी हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement