scorecardresearch
 

रणबीर कपूर की हीरोइन का टूटा घर, शादी के 5 साल बाद लेंगी तलाक, कौन संभालेगा बच्चे?

एक्ट्रेस एवलिन शर्मा और उनके पति तुषान भिंडी ने 5 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया है. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया है. वे मिलकर बच्चों की परवरिश करेंगे.

Advertisement
X
मशहूर एक्ट्रेस का होगा तलाक (Photo: Instagram @evelyn_sharma)
मशहूर एक्ट्रेस का होगा तलाक (Photo: Instagram @evelyn_sharma)

फिल्म इंडस्ट्री से एक और सेलेब्रिटी के घर टूटने की खबर आ रही है. एक्ट्रेस एवलिन शर्मा की शादीशुदा जिंदगी में खटपट चल रही है. सुनने में आया है कि एवलिन का तलाक होने वाला है. वो अपने पति तुषान भिंडी से अलग हो रही हैं. कपल ने साथ मिलकर बच्चों को पालने का फैसला किया है. 

एवलिन का होगा तलाक
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एवलिन और तुषान ने अपनी 5 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया है. जब एवलिन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने तलाक के रूमर्स को कंफर्म किया. एवलिन ने कहा- हां, हमने रोमांटिकली एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. लेकिन हम अपने बच्चों को साथ में बड़ा करेंगे. उन्हें मिलकर पालेंगे. हम चाहेंगे कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए. मैं और तुषान आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. इसलिए हमारे बीच कोई विवाद नहीं है. हम अपने जीवन में ताउम्र दोस्ती और को-पेरेंटिंग का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं. 

एवलिन और तुषान ने 2019 में सगाई की थी. उनके पति इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन हैं. 2021 में उनकी शादी हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. सोशल मीडिया पर वे अक्सर बच्चों संग फोटोज पोस्ट करते थे. उनके तलाक की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है.

Advertisement

एवलिन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2012 में फिल्म 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. 2013 में रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काम कर उन्हें पहचान मिली थी. रणबीर कपूर संग उनके रोमांटिक सीन्स वायरल हुए थे. दोनों की केमिस्ट्री खूब जची थी. एवलिन ने यारियां, मैं तेरा हीरो, नौटंकी साला, जब हैरी मेट सेजल, हिंदी मीडियम जैसी मूवीज में काम किया है. उनकी आखिरी हिंदी रिलीज फिल्म साहो थी. इसी मूवी से एक्ट्रेस ने टॉलीवुड डेब्यू भी किया था. इसी साल उन्होंने सगाई थी. तबसे वो स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं.

एवलिन इंस्टा पर एक्टिव रहती हैं. वो स्क्रीन में भले ही 7 साल से नहीं दिखी हैं. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो लोगों को अपनी डेली लाइफ के अपडेट्स देती रहती हैं. फैंस उनके स्क्रीन पर लौटने के इंतजार में हैं. एवलिन जर्मनी में पली बढ़ी हैं. उनके पिता पंजाबी हिंदू और मां जर्मन थीं. उनका इंडिया से गहरा कनेक्शन है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement