आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंंज' अब 10 दिनों में एक बड़ा कारनामा कर चुकी है. फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1200 करोड़ रुपये पार हो चुका है. ऐसा करके ये बॉलीवुड की दूसरी सबसे सफल फिल्म बन गई है. रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को भी मात दे दी है. 'धुरंधर 2' की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही.
'धुरंधर 2' की कहानी पाकिस्तान में दिखाए ल्यारी की है, जहां एक इंडियन एजेंट जाकर वहां के गैंगस्टर्स और आतंकियों में शामिल हो जाता है और उसे अंदर ही अंदर खत्म करने का काम करता है. मगर सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसकी कहानी पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि आदित्य धर ने एक प्रोपेगेंडा फिल्म बनाई है. अब 'धुरंधर 2' पर लग रहे इन आरोपों का इंडस्ट्री के कुछ सीनियर एक्टर्स ने बचाव किया है.
'धुरंधर 2' को लेकर क्या बोले सीनियर एक्टर्स?
एक्टर पीयूष मिश्रा और बोमन ईरानी हाल ही में दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए, जहां उन्होंने 'धुरंधर द रिवेंज' पर बात की. यहां मीडिया ने पीयूष मिश्रा से फिल्म के प्रोपेगेंडा होने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा- प्रोपेगेंडा और सिनेमा में एक बारीक लाइन होती है. जैसे धुरंधर, ये फिल्म मुझे बहुत पसंद आई. इसके अंदर बहुत शानदार स्क्रीनप्ले लिखा गया है. वो असल में सिनेमा है. तो मुझे धुरंधर बड़ी अच्छी लगी. आप उसे प्रोपेगेंडा नहीं कह सकते. वो एक फिल्म है.
बोमन ईरानी ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान 'धुरंधर द रिवेंज' की बॉक्स ऑफिस सक्सेस पर बात की. एक्टर ने कहा, 'मैंने धुरंधर 2 अभी तक देखी नहीं है, मगर मैं देखना चाहूंगा. बहुत सारे, बड़े-बड़े लोग बोल रहे हैं कि ये कमाल की फिल्म है. तो वो जरूर बढ़िया होगी और जो उसकी सक्सेस है, हमे उसे सेलिब्रेट जरूर करना चाहिए.'
'धुरंधर 2' पर काफी चर्चा हो रही है. मगर उससे इसके कलेक्शन पर कोई असर नहीं दिख रहा है. वर्ल्डवाइड तो ये धूम मचा ही रही है. मगर इंडिया में भी इसके अधिकतर शोज हाउसफुल जा रहे हैं. 'धुरंधर 2' की आंधी की वजह से कई फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट पोस्टपोन भी कर दी है. अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' जो 10 अप्रैल को आनी थी, अब उसके 17 अप्रैल को रिलीज किए जाने की चर्चा है.