scorecardresearch
 

CM विजय की कैबिनेट बैठक कल, नई योजनाओं और निवेश पर फोकस

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 29 अक्टूबर 2026 को चेन्नई सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें औद्योगिक विकास, नए निवेश, ऊर्जा क्षेत्र के बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी. साथ ही, नए कानूनों के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा.

Advertisement
X
बैठक में कानूनों में संशोधन के प्रस्तावों पर मोहर लग सकती है. (Photo- PTI)
बैठक में कानूनों में संशोधन के प्रस्तावों पर मोहर लग सकती है. (Photo- PTI)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 29 अक्टूबर 2026 को एक अहम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. ये इस कार्यकाल की तीसरी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जो सुबह 10:30 बजे चेन्नई स्थित सचिवालय में आयोजित की जाएगी. 

इस बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास, नए निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी. कैबिनेट बैठक का मेन एजेंडा राज्य के आर्थिक विकास को रफ्तार देना है. इसमें कई औद्योगिक परियोजनाओं और नए निवेश प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है.

इसके अलावा, ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 'बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम' (BESS) से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किए जाने के आसार हैं.

कानूनों में संशोधन के प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

साल 2026 के खत्म होने से पहले तमिलनाडु विधानसभा का आगामी सत्र आयोजित होने की उम्मीद है. इसे ध्यान में रखते हुए, मंत्रिमंडल की इस बैठक में कई नए कानूनों को लाने और मौजूदा कानूनों में संशोधन के प्रस्तावों पर भी मोहर लग सकती है. सरकार विधायी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी में है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: नए सचिवालय पर अभी फैसला नहीं! विरोध के आगे झुकेगी विजय सरकार?

बैठक के दौरान 'वेत्री तमिझगम विजन डॉक्यूमेंट' में शामिल जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जाएगी. इसके साथ ही राज्य भर में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी. प्रशासन का फोकस योजनाओं को समय पर पूरा करने और उनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने पर रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement