scorecardresearch
 

'धुरंधर 2' के कैंसिल हुए थे शो, खाली थ‍ियेटर देखकर टूटा दिल, एक्टर ने बताया हाल

'धुरंधर 2' के रिलीज से पहले पेड-प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसमें से अधिकतर अचानक कैंसिल किए गए. कई लोगों को निराश होकर जाना पड़ा था. अब एक्टर दानिश पंडोर कहते हैं कि उन्हें ये घटना देखकर काफी तकलीफ हुई थी.

Advertisement
X
दानिश को पहुंचा था दुख (Photo: Instagram @danishpandor)
दानिश को पहुंचा था दुख (Photo: Instagram @danishpandor)

आदित्य धर की 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. फिल्म ने सात दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से भी ज्यादा कमा लिए हैं. ये बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार है, जब किसी फिल्म ने इतने कम समय में 1000 करोड़ का आंकड़ा छुआ है. ये पल पूरी स्टारकास्ट के लिए खास है. 'धुरंधर 2' कई सारे रिकॉर्ड्स बनाते हुए दिख रही है. 

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही एक दमदार रिकॉर्ड 18 मार्च को हुए अपने पेड-प्रीव्यू शोज के जरिए बना डाला था. फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. कई लोगों के अंंदर फिल्म देखने का उत्साह था, मगर टेक्निकल खराबी के चलते कई शोज बीच में कैंसिल हो गए. इसपर काफी बवाल भी खड़ा हुआ था. 

दानिश को हुआ था शो कैंसिल होने का दुख

फिल्म में उजैर बलोच का रोल निभाने वाले दानिश पंडोर ने 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शोज में आई दिक्कत पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि वो इस घटना से काफी दुखी हुए थे. साथ ही फिल्म को लेकर हो रही नेगेटिव पब्लिसिटी ने उनका दिल तोड़ा था. एबीपी को दिए एक इंटरव्यू में दानिश ने कहा, 'ये सब ऑडियंस के लिए ही है.'

'मुझे याद है गुरुवार को स्क्रीनिंग कैंसिल होने के बाद, फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी. मेरा दिल पूरी तरह टूट चुका था. मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या हो रहा है. मैं सिर्फ यही सोच रहा था कि इतनी अच्छी फिल्म है फिर भी क्यों ऐसा हो रहा है? ऊपर से इसके आसपास काफी नेगेटिव पब्लिसिटी भी हो रही थी.'

Advertisement

'धुरंधर 2' को मिल रही नफरत पर दानिश का जवाब

दानिश ने आगे ऑडियंस के साथ 'धुरंधर 2' देखने की बात भी शेयर की. उन्होंने कहा, 'जब फिल्म फाइनली शुक्रवार को रिलीज हुई, तो मैं दोपहर 2.30 बजे का शो देखने पहुंचा. वहां मुश्किल से 40-50 लोग थे. मैं सोच रहा था कि इतनी अच्छी फिल्म बनाई है और कोई देखने नहीं आ रहा. रात 8 बजे से फिल्म के रिव्यू सामने आने लगे. अचानक से लोग देखने पहुंचे और सोशल मीडिया पर बातें शुरू हुईं. ये इतनी अच्छी चल रही है कि अब पीछे मुड़कर भी नहीं देख रही. हकीकत यही है कि चाहे फिल्म के आसपास कितनी भी बुराई हो, जब ऑडियंस अपना प्यार दिखाना शुरू करती है, तो उसे कोई नहीं रोक सकता.'

'धुरंधर द रिवेंज' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. अभी तक इसकी कुल कमाई 623 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म शुक्रवार खत्म होने तक 700 करोड़ रुपये नेट कमाई कर लेगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement