scorecardresearch
 

22 साल बड़े हीरो संग रोमांस करेगी 'धुरंधर' एक्ट्रेस? उम्र का बड़ा फासला, छिड़ी बहस

सारा अर्जुन फिल्म धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं. रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी पसंद की गई. अटकलें हैं अब सारा साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ एक नई फिल्म में काम करने जा रही हैं.

Advertisement
X
धनुष संग काम करेंगी सारा? (Photo: Instagram @saraarjunn/dhanushkraja)
धनुष संग काम करेंगी सारा? (Photo: Instagram @saraarjunn/dhanushkraja)

एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर में 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस किया था. टीजर रिलीज के बाद उनकी जोड़ी को ट्रोल किया गया था. हालांकि फिल्म की कहानी जानने के बाद उनकी कास्टिंग को जस्टिफाई माना गया. लेकिन अब सारा अर्जुन के फिर से उम्र में बड़े हीरो संग काम करने की खबरें आ रही हैं. 

धनुष की हीरोइन बनेंगी सारा?
अफवाह है कि सारा अर्जुन साउथ सुपरस्टार धनुष के अपोजिट काम करेंगी. उनके अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट D56 में सारा काम कर सकती हैं. फिल्म को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. लेकिन उनके ऐज गैप को लेकर अभी से बवाल मचने लगा है. सारा और धनुष के बीच 22 सालों का डिफरेंस है. वो धनुष की लीडिंग लेडी होंगी. दोनों का रोमांटिक एंगल फिल्म में दिखाया जा सकता है. 

जानकारी के मुताबिक, सारा अर्जुन और धनुष की मूवी को Tamilarasan Pachamuthu डायरेक्ट करेंगे. कहा जा रहा है मेकर्स की पहली पसंद फीमेल लीड के लिए रुक्मिणी वसंत थीं. पर वो अपने दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकतीं. लेटेस्ट डेवलपमेंट सारा अर्जुन की कास्टिंग को लेकर है. अगर सब कुछ सही रहता है तो फैंस को पर्दे पर पहली बार सारा और धनुष की जोड़ी देखने को मिलेगी. सारा जहां 20 साल की हैं वहीं धनुष की उम्र 42 साल है. 

Advertisement

सारा अर्जुन ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री में शुरू किया था. Deiva Thirumagal और Saivam फिल्म में काम कर उन्हें लाइमलाइट मिली थी. वो साउथ स्टार राज अर्जुन की बेटी हैं. वो कई साउथ और हिंदी मूवीज में काम कर चुकी हैं. लेकिन धुरंधर ने उनके करियर को माइलेज दी है. वो बड़ी स्टार बन चुकी हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता को सारा एंजॉय कर रही हैं. धुरंधर में सारा ने रणवीर की पत्नी यलीना का रोल प्ले किया है. उनके फायरिंग केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता है.

फैंस सारा को फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने को बेताब हैं. अटकलें हैं वो मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल प्ले कर सकती हैं. हालांकि अभी कुछ भी कंर्फम नहीं हुआ है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement