सोशल मीडिया की दुनिया में एक तस्वीर वायरल हो जाए, तो लोग बिना पूरी सच्चाई जाने कहानियां बनाने में देर नहीं लगाते. ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस-डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा के साथ भी देखने को मिल रहा है. इंटरनेट पर घूम रही एक तस्वीर को कुछ यूजर्स धनश्री की फोटो समझ बैठे और देखते ही देखते उनकी निजी जिंदगी को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं.
कुछ लोगों ने इस तस्वीर को धनश्री की पूर्व शादीशुदा जिंदगी और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जोड़ते हुए जिम ट्रेनर के साथ रिश्ते के दावे भी उछालने शुरू कर दिए. लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि तस्वीर में नजर आ रही महिला धनश्री नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर सिमरनजीत बाजवा हैं. एक गलत पहचान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी और धनश्री का नाम फिर से चर्चा में आ गया.
रेडिट पर वायरल हुई तस्वीर में सिमरनजीत बहुत हद तक धनश्री जैसी दिख रही है. वह एक शख्स के साथ सेल्फी इमेज में रोमांटिक तरीके से पोज करती दिख रही हैं. सिमरनजीत के साथ खड़ा शख्स जिम ट्रेनर बताया जा रहा है. वह बैक साइड से उन्हें किस करता दिख रहा है.
धनश्री समझकर किसकी फोटो पर मचा बवाल?
वायरल तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने इसे धनश्री की निजी जिंदगी से जोड़ दिया, तो कुछ ने उनकी शादी और रिश्तों पर सवाल उठाए. इसी बीच तस्वीर में दिख रही महिला की पहचान सिमरनजीत बाजवा के तौर पर बताई गई. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बिना पुष्टि किए किसी दूसरी महिला की तस्वीर को धनश्री से जोड़कर इतनी बातें कैसे फैला दी गईं?
चहल का नाम भी आया चर्चा में...
धनश्री को लेकर शुरू हुई इस चर्चा में कुछ यूजर्स ने युजवेंद्र चहल का नाम भी घसीटना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर चहल का नाम आरजे महवश और शेफाली बग्गा के साथ भी अलग-अलग मौकों पर चर्चाओं में रहा है. चहल पहले आरजे महवश के साथ रोमांटिक रिश्ते की खबरों को खारिज कर चुके हैं. वहीं, शेफाली बग्गा के साथ उनकी सार्वजनिक मौजूदगी ने भी सोशल मीडिया पर अटकलों को हवा दी थी.
ट्रोलिंग से परेशान हो चुका है धनश्री का परिवार
धनश्री वर्मा पहले भी सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर अपनी परेशानी जाहिर कर चुकी हैं. मार्च 2024 में कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ उनकी एक अलग तस्वीर सामने आने के बाद उन्हें काफी नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था. उस वक्त धनश्री ने कहा था कि ऑनलाइन ट्रोलिंग का असर उनके परिवार पर भी पड़ रहा है और लोगों को दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए.