scorecardresearch
 

बॉलीवुड की रामायण रेस! फ्लॉप, डब्बाबंद, विवादित प्रोजेक्ट्स में असली विनर बनेगी रणबीर की फिल्म

नमित मल्होत्रा की रामायण से, भगवान राम के रोल में रणबीर का लुक आना एक बहुत बड़ा मोमेंट होगा. बॉलीवुड में कुछ साल पहले अचानक से रामायण पर फिल्में बनाने की होड़ शुरू हुई थी. इसकी शुरुआत नमित मल्होत्रा की रामायण से हुई थी. क्या आपको इस रामायण रेस की कहानी पता है?

Advertisement
X
जब बॉलीवुड में शुरू हुई थी रामायण की रेस! (Photo: ITGD)
जब बॉलीवुड में शुरू हुई थी रामायण की रेस! (Photo: ITGD)

पिछले करीब एक दशक से बॉलीवुड का सबसे चर्चित फिल्म प्रोजेक्ट रामायण आखिरकार बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर रामायण से मर्यादा पुरुषोत्तम राम का टीजर रिवील होगा. और इसके साथ एक रेस पूरी हो जाएगी— बॉलीवुड की रामायण रेस. दिलचस्प ये है कि डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण असल में इस रेस की सबसे पहली खिलाड़ी थी और इसने सबसे अंत में ये रेस पूरी की है. क्या आपको बॉलीवुड की ये रेस याद है?

नमित मल्होत्रा की रामायण का पहला टीजर लॉस एंजेलिस की एक स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखाया जा चुका है. देखने वालों ने सोशल मीडिया पर इसकी शान में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए हैं. इस टीजर के रंग में इंडिया के डूबने से पहले, बॉलीवुड की रामायण रेस के बारे में जानने से आपको ये बेहतर समझ आएगा कि नमित मल्होत्रा की रामायण क्यों एक लैंडमार्क प्रोजेक्ट है.

बॉलीवुड में किस वजह से शुरू हुई रामायण की रेस?
रामायण या राम कथा भारत के सांस्कृतिक तानेबाने में बुनी हुई है. पौराणिक कहानियां जनता के बीच तो हमेशा से ही हैं, मगर रियल लाइफ घटनाएं कहानियों के लिए एक सांस्कृतिक संदर्भ बुन देती हैं. 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद वाले विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई शुरू की, जिसमें कई बड़े नेताओं के नाम थे.

Advertisement

उसी साल कोर्ट ने अयोध्या विवाद के मुख्य मामले की सुनवाई भी शुरू की. ये मामला वैसे भी इंडियन पॉलिटिक्स का एवरग्रीन मुद्दा रहा है, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में. क्योंकि ये मोदी और भाजपा की पॉलिटिक्स में शुरू से सेंटर में रहा. 2019 में कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया. उसी साल देश में चुनाव भी होने थे, पहले से पॉलिटिकल रहा ये मुद्दा और बड़ा हो गया.

2017 में ही माइथोलॉजी जैसा फील देने वाली बाहुबली 2 ने कमाई के ऐसे-ऐसे लैंडमार्क बनाए कि फिल्म बिजनेस के उस्ताद लोग भी आंकड़े देखकर आंखें मलने लगे. कई साल बाद करण जौहर ने बताया भी कि बाहुबली 2 से पहले किसी को आइडिया ही नहीं था कि इंडियन बॉक्स ऑफिस फिल्मों को कितना कलेक्शन दे सकता है. और ये तो ट्रेंड है ही कि कामयाब फॉर्मूले को हर प्रोड्यूसर भुना लेना चाहता है.

वक्त, हालात, जज़्बात और फिल्म बिजनेस की बढ़ चुकी औकात ने माइथोलॉजी या पौराणिक कहानियों को बड़ी स्क्रीन पर उतारने का परफेक्ट माहौल बना दिया. दूसरी तरफ कोर्ट से लेकर पॉलिटिक्स तक भगवान राम, रामायण और राम मंदिर पर दो-तीन सालों में इतना कुछ हुआ कि ये सबसे ज्यादा इंटरेस्ट का मुद्दा बन गया. दोनों बातों ने मिलकर बॉलीवुड में रामायण रेस की शुरुआत कर दी.

Advertisement

राम के नाम फिल्में तमाम
रामायण पर पहला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट यही है, जिसका टीजर अब आने वाला है— नमित मल्होत्रा की रामायण. ये प्रोजेक्ट लेटेस्ट सिनेमैटिक तकनीकों से, पौराणिक काल के अद्भुत संसार के साथ रामायण को स्क्रीन पर उतारने के विजन से शुरू हुआ था. 2017 में जब ये फिल्म अनाउंस हुई थी, तो नमित इसके अकेले प्रोड्यूसर नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर्स में से एक थे. नितेश तिवारी भी अकेले डायरेक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर्स में से एक थे.

स्क्रीन पर आने तक ये फिल्म कितनी बदली, इसकी एक अलग कहानी है, जिसमें अनाउंसमेंट के बाद के दो साल बहुत ट्विस्ट भरे रहे. मगर रामायण रेस में सबसे पहले दौड़ने वाली ये फिल्म सबसे बाद में पर्दे तक पहुंच रही है. लेकिन इसके अनाउंसमेंट वीडियो और टीजर की इंटरनेशनल तारीफें ही बता रही हैं कि दर्शकों का ये इंतजार पूरी तरह वसूल होने वाला है.

2019-20 में रामायण पर बेस्ड कई प्रोजेक्ट्स अनाउंस हुए. राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कंगना रनौत ने एक फिल्म अनाउंस की— अपराजिता अयोध्या. मणिकर्णिका में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की कुर्सी संभाल चुकीं कंगना, अपराजिता अयोध्या भी खुद ही बनाने वाली थीं. उनकी ये फिल्म तो आज तक नहीं बनी, लेकिन इस बीच वो फुल टाइम पॉलिटिशियन जरूर बन गईं.

Advertisement

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु भी उसी बीच अनाउंस हुई. इस फिल्म ने रामायण को सीधा स्क्रीन पर नहीं उतारा, लेकिन रामायण को सच्चा इतिहास बताने वाले एंगल पर काम करती नजर आई. ये फिल्म शुरुआत में फ्लॉप होती नजर आ रही थी, मगर आखिरकार एवरेज कलेक्शन के साथ बच गई.

इस रामायण रेस में सबसे वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर उतरी थी आदिपुरुष. भूषण कुमार के प्रोडक्शन में ओम राऊत ने रामायण को सबसे ग्रैंड तरीके से मॉडर्न ट्रीटमेंट के साथ पेश करने का दावा किया. प्रभास जैसे पैन इंडिया स्टार, सैफ अली खान और कृति सेनन के साथ उन्होंने आदिपुरुष का जो भौकाल बनाया, उससे जनता को बड़ी उम्मीदें बंध गईं. लेकिन आदिपुरुष देखने बैठी जनता थिएटर्स में हर आधे घंटे में लेजेंड रज्जाक खान का आइकॉनिक सवाल पूछती नजर आई— किसने बनाया है ये मुजस्समा?! आदिपुरुष में जो कुछ था, उसे लेकर तो मेकर्स भी मान चुके हैं कि 'लड़कों से गलतियां हो गईं'! मगर रामायण रेस के आदिपुरुष कांड ने ऐसा कोलाहल मचाया कि अब शायद ही कभी कोई ऐसा रिस्क ले.

जहां रामायण पर बेस्ड ये सारे प्रोजेक्ट स्प्रिंट दौड़ रहे थे, वहीं नमित मल्होत्रा का प्रोजेक्ट आराम से अपनी मैराथन पर था, जो अब जाकर पूरी हुई है. हाल ही में लॉस एंजेलिस में नमित ने रामायण का पहला टीजर इंटरनेशनल जनता के सामने पेश किया. इस पर आ रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद इंडियन जनता टकटकी लगाए टीजर का इंतजार कर रही है. उम्मीद है कि मैराथन प्रोडक्शन के बाद आ रही नमित मल्होत्रा की रामायण, राम कथा पर बनी वो फिल्म साबित होगी जिसका इंतजार फैन्स सालों से कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement