scorecardresearch
 

WPL Auction: वैभव सूर्यवंशी से भी छोटी इस खिलाड़ी की बदली किस्मत! दिल्ली कैपिटल्स ने कितने में खरीदा? WPL में हुई धमाकेदार एंट्री

WPL 2027 Auction: जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम में 15 साल की खिलाड़ी ने एंट्री मार ली है. महिला आईपीएल ऑक्शन के दौरान उमा काश्वी को खरीदकर दिल्ली ने एक युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया है.

Advertisement
X
उमा काश्वी को मिली बड़ी खुशखबरी. (PHOTO: INSTAGRAM)
उमा काश्वी को मिली बड़ी खुशखबरी. (PHOTO: INSTAGRAM)

WPL 2027 Auction: भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. वैभव सूर्यवंशी की तरह भारतीय महिला क्रिकेट में बेहद कम उम्र की खिलाड़ी की एंट्री होने जा रही है. 

महिला प्रीमियर लीग की मिनी-ऑक्शन में उमा काश्वी ने इतिहास रच दिया है. कर्नाटक की महज 15 साल की इस स्टार ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके 10 लाख के बेस प्राइस पर खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है.

दिलचस्प बात यह है कि उमा काश्वी उम्र के मामले में वैभव सूर्यवंशी से भी छोटी हैं. जहां वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था, वहीं उमा का जन्म उसी साल 9 अप्रैल 2011 को हुआ था. यानी WPL 2027 की नीलामी में उतरने वाली वह सबसे कम उम्र की सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं. 

कौन हैं उमा काश्वी?

कर्नाटक की रहने वाली उमा काश्वी दाएं हाथ की ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने अपनी बेहतरीन तकनीक और ऑलराउंड प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट के गलियारों में तहलका मचा रखा है. 

Advertisement

हाल ही में भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 के बीच खेली गई सीरीज में उमा ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया था. उन्होंने तीन टी20 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि वनडे सीरीज के दौरान भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था.

दिल्ली कैपिटल्स में बड़े दिग्गजों के साथ खेलने का मौका

उमा काश्वी के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों और स्टार खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने से उमा के खेल में और ज्यादा निखार आएगा. 

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव

1. किरण नवगिरे- बेस प्राइस (40 लाख) 75 लाख

2. उमा काशवी बेस प्राइस (10 लाख) 10 लाख

3. क्रिस्टी गॉर्डन बेस प्राइस (10 लाख) 10 लाख

4. नजमा खान बेस प्राइस (10 लाख) 10 लाख

रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मारिज़ैन कप्प, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्स, ममता मादीवाला, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement