HealthWealth Summit 2026: इंडिया टुडे का नया मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म 29 और 30 अक्टूबर को हेल्थ वेल्थ समिट का आयोजन करने जा रहा है. इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा करेंगे.इस हेल्थ समिट का मकसद लोगों को सेहत से जुड़ी जानकारी सिर्फ सुनाना नहीं, बल्कि उसे करीब से समझने और अनुभव करने का मौका देना है. यहां डॉक्टरों से लोग अपने स्वास्थ्य से जुड़े कई सवालों के जवाब जान सकेंगे. इसके साथ ही फिटनेस एक्सपर्ट के जरिये जान सकेंगे कि कौन-सी सलाह वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित है और किन चीजों का पालन करने से सेहतमंद रहा जा सकता है.
इस समिट को तीन प्रमुख हिस्सों में तैयार किया गया है. हर हिस्से का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के अलग-अलग पहलुओं के बारे में जागरूक करना है.
इन तीन सेशन में डॉक्टर देंगे सलाह
1. Doctors’ Sessions: डॉक्टरों से जानें अपने सवालों के जवाब
इस हिस्से में देश के जाने-माने डॉक्टर लोगों की सेहत से जुड़ी आम समस्याओं पर चर्चा करेंगे. इसमें रोजमर्रा की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और उनके सही समाधान पर पर जानकारी देंगे.
2. Fitness Arena: फिटनेस के दावों की होगी पड़ताल
आजकल सोशल मीडिया पर फिट रहने के कई तरीके बताए जाते हैं. कई इंफ्लुएंसर्स अलग-अलग तरीकों को बताते हैं. लेकिन सही क्या है इसके बारे में जानकारी दी जाएगी. फिटनेस एरीना में लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए लोकप्रिय फिटनेस सलाह को परखा जाएगा. लोग देख सकेंगे कि कौन-से तरीके वास्तव में मददगार हैं और किन दावों पर सवाल उठते हैं.
3. Wellness Hub: सेहत और वेलनेस के लिए विशेषज्ञों की सलाह
इस हिस्से में विशेषज्ञ लोगों को स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े विकल्पों को समझने में मदद करेंगे. इसके जरिए लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से सही जानकारी हासिल करने और सोच-समझकर फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
डिजिटल प्लेटफॉर्म से लोगों तक पहुंचेगा कार्यक्रम
HealthWealth को हेल्थ और वेलनेस संबंधी जानकारी के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म के रूप में शुरू किया गया है. यह बड़ा आयोजन इसी पहल का हिस्सा है, जिसके जरिए डिजिटल स्क्रीन पर मिलने वाली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लोगों के बीच पहुंचेगी. जिनको फॉलो करके वह अपनी सेहत को अच्छा रख सकते हैं.
कार्यक्रम की पहुंच सिर्फ आयोजन स्थल तक सीमित नहीं रहेगी. आज तक के 20 करोड़ से अधिक टेलीविजन दर्शकों तक भी इसकी झलक पहुंचाई जाएगी. इसके अलावा नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म, जैसे यूट्यूब, फेसबुक, X और वेबसाइट के माध्यम से भी कार्यक्रम को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.
कहां होगा आयोजन और कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
HealthWealth Summit का आयोजन 29 और 30 अक्टूबर को मीडियाप्लेक्स-2, FC-7, फिल्म सिटी, नोएडा ( उत्तर प्रदेश) में होगा. कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोग नीचे दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
रजिस्ट्रेशन लिंक: के लिए यहां क्लिक करें.