scorecardresearch
 

बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग सभी सितारे राज कपूर के स्टूडियो पहुंच जाते थे. वहां शानदार तरीके से होली का त्योहार मनाया जाता था. अमिताभ बच्चन भी अपने घर पर होली की महफिल जमाते थे. आइए, इस खास मौके पर उन पलों को एक बार फिर याद करते हैं...

Advertisement
X
बॉलीवुड का होली सेलिब्रेशन (Photo: ITG)
बॉलीवुड का होली सेलिब्रेशन (Photo: ITG)

देशभर में इन दिनों होली का माहौल बना हुआ है. हर साल सभी अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. बॉलीवुड में भी होली का जश्न मनाया जाता है. मगर आजकल अधिक्तर सभी सितारे अपने-अपने परिवार वालों के साथ इसे सेलिब्रेट करते हैं. 

राज कपूर की फेमस 'आरके स्टूडियो' होली पार्टी

बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब लगभग हर बड़ा-छोटा सितारा एक ही जगह साथ मिलकर होली पार्टी करता था. वो दौर राज कपूर का था, जब उनके फेमस 'आरके स्टूडियोज' में धूमधाम से होली मनाई जाती थी.

राज कपूर की होली पार्टी के कई किस्से हमने सुने हैं. उनकी तीनों पीढ़ियों ने उस जश्न को अपनी आंखों से देखा और एक्सपीरियंस भी किया. दिवंगत ऋषि कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, सभी ने 'आरके स्टूडियोज' की होली पार्टी का जिक्र किया हुआ है. यहां तक कि ऋषि कपूर ने उन पार्टीज की फोटोज भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हुई हैं, जिसमें हम पूरे कपूर खानदान और बाकी बॉलीवुड सितारों को होली की मस्ती में झूमते हुए देख सकते हैं. 

Advertisement

राज कपूर के पोते रणबीर ने एक बार 'आरके स्टूडियोज' की होली पार्टी के बारे में बात की थी, जिसे उन्होंने 'खतरनाक' भी बताया था. रणबीर ने कहा था कि जब वो बेहद छोटे थे, तब राज कपूर की होली पार्टी उन्हें काफी डराती थी. क्योंकि चारों तरफ शोर, हुड़दंग और रंगों को देखकर वो डर से जाते थे. एक्टर ने बताया था कि तब गुलाल नहीं, बल्कि पक्के रंगों से होली खेली जाती थी जिससे हर कोई डरावना लगने लगता था.

रणबीर ने इस दौरान ये भी बताया था कि राज कपूर की होली पार्टी में इतनी मस्ती और धमाल होता था कि जश्न कई दिनों तक चलता था. पार्टी में कई बार लोगों को ट्रकों में भी फेंक दिया जाता था, जो उनके मुताबिक मस्ती का हिस्सा हुआ करता था. हालांकि राज कपूर की होली पार्टी फिर अचानक बंद हो गई. क्योंकि पार्टी में अनजान लोग भी घुसने लगे जिससे सिक्योरिटी की टेंशन बढ़ने लगी.

अमिताभ बच्चन की ग्रैंड होली पार्टी

राज कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन भी अपने घर पर शानदार होली मनाते थे और इंडस्ट्री के लोगों को भी उसमें इनवाइट किया करते थे. उनके द्वारा गाए हुए होली के गाने तो मशहूर थे ही, मगर उनके घर की होली पार्टी के भी खूब चर्चे होते थे. अमिताभ अपने घर में आए मेहमानों को खुद अटेंड किया करते थे. 

Advertisement

कई फिल्ममेकर्स और एक्टर्स ने बिग बी की होली पार्टी के किस्से सुनाए हैं कि कैसे अमिताभ अपने आइकॉनिक गानों पर खुद नाचते थे. पार्टी में हर वक्त गाने बजते थे और शानदार खाने-पीने का इंतजाम किया जाता था. गानों के अलावा, इस पार्टी में शहनाई भी बजती थी, जिसे माहौल पूरा संगीतमय रहता था.

सुभाष घई की होली पार्टी

डायरेक्टर सुभाष घई भी होली पार्टी का आयोजन करते थे, जिसमें वो अपने कई दोस्तों और एक्टर्स को बुलाते थे. एक पार्टी में तो शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी के साथ आए थे, जहां उन्होंने ढेर सारी मस्ती और धमाल मचाया था. इसका वीडियो खुद सुभाष घई ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. 

पार्टी में शाहरुख को अपनी पत्नी गौरी को गोद में उठाकर पानी के टैंक में फेंकते हुए भी देखा जा सकता है. ये वीडियो शाहरुख के फैंस के लिए भी जबरदस्त ट्रीट से कम नहीं थी. पार्टी में शाहरुख के अलावा चंकी पांडे भी थे, जो एक्टर के साथ खूब सारी मस्ती और नाच-गाना कर रहे थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement