क्रिकेट लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव के बाद अब क्रिकेटर सौरव गांगुली पर बायोपिक बनने जा रही है. फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. इस बायोपिक का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग करेंगे. फिल्म के बारे में अनाउंस करते हुए लव फिल्म्स के इंस्टाग्राम पर लिखा गया- ये बताते हुए खुशी हो रही है कि दादा सौरव गांगुली की बायोपिक को लव फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा. कैप्शन में लिखा गया- गेम ऑन.🏏🎥.
सौरव गांगुली, जिन्हें दादा के नाम से जाना जाता है. सभी के दिलों में उनके लिए एक खास जगह है जो क्रिकेट के लिए धड़कते है. एक क्रिकेटर के रूप में 90 के दशक से लेकर वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष होने तक, सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. बड़े पर्दे पर उनकी बायोपिक देखना काफी रोमांचक होने वाला है.
Cricket has been my life, it gave confidence and ability to walk forward with my head held high, a journey to be cherished.
— Sourav Ganguly (@SGanguly99)
Thrilled that Luv Films will produce a biopic on my journey and bring it to life for the big screen 🏏🎥
बता दें कि लव फिल्म्स ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'दे दे प्यार दे', 'मलंग' और 'छलांग' जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया है. उनकी आने वाली फिल्मों में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन के निर्देशन में बन रही 'कुत्ते' और 'उफ्फ' शामिल है.
केबीसी में पहुंचे थे सौरव गांगुली
मालूम हो कि हाल ही में सौरव गांगुली अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में शानदार शुक्रवार में पहुंचे थे. वीरेंद्र सहवाग भी उनके साथ थे. यहां उन्होंने खूब मस्ती की थी. सौरव गांगुली ने अमिताभ बच्चन की कुर्सी भी संभाली थी. सौरव ने केबीसी बांग्ला को होस्ट किया है. शो का नाम था 'के होबे बांग्लार कोटिपोटि' है. उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया था कि वो उनके वीडिोज देख देखकर शो के लिए तैयारी करते थे.