scorecardresearch
 

घमंड ने बर्बाद किया रिश्ता, पत्नी से तलाक लेकर पछताया डायरेक्टर, सालों बाद एक्स-वाइफ संग हुआ पैचअप

भूत बंगला फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वो अपनी एक्स-वाइफ लिजी लक्ष्मी के साथ वापस रहने लगे हैं. दोनों तलाक के सालों बाद क्यों एक हुए, इसकी वजह भी डायरेक्टर ने बताई.

Advertisement
X
तलाक के बाद एक हुए प्रियदर्शन और उनकी एक्स-वाइफ (Photo: X @Showbiz_IT)
तलाक के बाद एक हुए प्रियदर्शन और उनकी एक्स-वाइफ (Photo: X @Showbiz_IT)

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में दे चुके डायरेक्टर प्रियदर्शन फिल्म भूत बंगला से वापस आने वाले हैं. ये फिल्म कई मायनों में खास है. इसमें अक्षय कुमार भी हैं, जिनके साथ वो लगभग 15 साल बाद एक फिल्म बना रहे हैं. सोमवार के दिन भूत बंगला फिल्म का ट्रेलर भी सामने आया, जिसने काफी नॉस्टल्जिक वाइब्स दीं. 

प्रियदर्शन पिछले कुछ वक्त से एक और कारण के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनका अपनी एक्स-वाइफ लिजी लक्ष्मी के साथ पैचअप हो गया है, जिनके साथ उनका साल 2016 में तलाक फाइनल हो चुका था. दोनों को साथ देख उनके चाहने वाले बड़े खुश हुए थे. डायरेक्टर ने भी अपनी एक्स-वाइफ के साथ रीयूनियन को कंफर्म किया था. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि उनका आगे चलकर वापस शादी करने का कोई इरादा नहीं है. 

क्यों सालों बाद साथ आए प्रियदर्शन-लिजी लक्ष्मी?

प्रियदर्शन ने अपने हालिया इंटरव्यू में एक्स-वाइफ लिजी लक्ष्मी से अलग होने का असली कारण साझा किया है. फिल्मफेयर से डायरेक्टर ने कहा कि वो और लिजी लक्ष्मी शादी के 32 साल तक साथ रहे. मगर एक वक्त के बाद, दोनों में बोरियत और ईगो बीच आने लगा. वो ईगो कि कौन किसकी वजह से क्या बना है. उसी कारण से दोनों के रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ गई. इसलिए प्रियदर्शन और लिजी लक्ष्मी ने फैसला किया कि दोनों का अलग रहना ही बेहतर होगा.

Advertisement

प्रियदर्शन ने आगे पैचअप की वजह भी बताई. उन्होंने कहा, 'तलाक के कुछ साल बाद, हमें पता चला कि हम दोनों एक-दूसरे को बहुत याद कर रहे थे. इसलिए हम वापस साथ आ गए. बात इतनी सीधी-सी बात है. इसका मतलब ये था कि हमारे बीच कहीं ना कहीं सच्चा प्यार था, जो छिपा हुआ था. इंसान को किसी की जरूरत पड़ती है. साथ-साथ रहना, साथी होना बहुत जरूरी है.'

प्रियदर्शन और लिजी लक्ष्मी की शादी 13 दिसंबर 1990 में हुई थी. दोनों ने इसके बाद दो बच्चों- एक बेटी और बेटे को जन्म दिया. मगर शादी के 26 साल बाद यानी साल 2016 में उनका तलाक हो गया. अब दोनों वापस साथ हैं. उनकी बेटी कल्याणी प्रियदर्शन भी इंडस्ट्री में इस समय बड़ा नाम कमा रही हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement