scorecardresearch
 

अक्षय कुमार का भूत बंगला हिट! दूसरे वीकेंड में फिल्म को जमकर मिले दर्शक, हुई दमदार कमाई

भूत बंगला ने दूसरे वीकेंड में शानदार होल्ड के साथ अक्षय कुमार को बड़ी राहत दी है. 10 दिनों में फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमा चुकी है और अब मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के सहारे आगे बढ़ रही है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ये फिल्म अक्षय की सबसे बड़ी पोस्ट-लॉकडाउन हिट बन सकती है.

Advertisement
X
भूत बंगला सेकंड वीकेंड में धमाकेदार ! (Photo: Screengrab)
भूत बंगला सेकंड वीकेंड में धमाकेदार ! (Photo: Screengrab)

प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला, बॉलीवुड स्टार अक्षय के लिए वो गुड न्यूज बनकर आई है जिसका इंतजार वो लंबे समय से कर रहे थे. पिछले 4 सालों से एक बड़ी हिट को तरस रहे अक्षय को भूत बंगला से बड़ी राहत मिलेगी. पहले ही दिन से जनता के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर चल रही इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड में ऐसा दम दिखाया है, जो सूर्यवंशी (2021) के बाद अक्षय की कोई फिल्म नहीं दिखा सकी. दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे करने के साथ, भूत बंगला अब अपने रिपोर्टेड बजट से ज्यादा कमा चुकी है.

भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर ऑलमोस्ट 95 करोड़ कलेक्शन करके आ रही भूत बंगला ने शुक्रवार शाम से दिखा दिया था कि वीकेंड में जनता फिर से इस फिल्म के लिए जमकर टिकट खरीदने वाली है. शुक्रवार का कलेक्शन गुरुवार से थोड़ा बढ़ा और शनिवार को 80% से ज्यादा ग्रोथ लेकर आया. शुक्रवार को भूत बंगला का कलेक्शन 5-6 करोड़ की रेंज में था, जबकि शनिवार को फिर से 10 करोड़ के पार पहुंचा.

अब ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि संडे को भूत बंगला ने एक बार फिर करीब 20% का जंप लिया है. यानी 10वें दिन फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है. दूसरे वीकेंड में भूत बंगला का कलेक्शन ऑलमोस्ट 30 करोड़ रहा है और अब 10 दिनों में फिल्म करीब 125 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है.

Advertisement

अक्षय का तगड़ा सेकंड वीकेंड
लॉकडाउन हटते ही अक्षय ने सूर्यवंशी जैसी बड़ी हिट दी थी, जिसने दूसरे वीकेंड में 30 करोड़ से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया था. 2022 से अक्षय की फिल्में लाइन से कमजोर होती चली गईं. 2025 में आकर उनकी तीन फिल्मों ने 100 करोड़ का लैंडमार्क पार किया— स्काईफोर्स, हाउसफुल 5, जॉली एलएलबी 3. और केसरी चैप्टर 2 ने 90 करोड़ से ज्यादा कमाई की.

इन तीनों ही फिल्मों ने सेकंड वीकेंड में 25 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन नहीं किया. सूर्यवंशी के बाद, भूत बंगला अक्षय की पहली फिल्म है जिसने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई है. फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव है और दूसरा हफ्ता पूरा होने तक इसका कलेक्शन 135 करोड़ से ज्यादा हो जाएगा. अगले दो हफ्ते इसके सामने कोई और बड़ी फिल्म नहीं आने वाली.

इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि भूत बंगला का लाइफटाइम कलेक्शन 160 करोड़ तक जा सकता है. सूर्यवंशी के बाद, लॉकडाउन वाले दौर के बाद अक्षय की सबसे बड़ी हिट बनने के लिए तैयार नजर आ रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement