scorecardresearch
 

'बर्बाद हो जाओगी', 37 साल पहले हीरोइन को बनाया बहू, एक्ट्रेस की सास को मिली वॉर्निंग- 2 महीने में होगा तलाक

भाग्यश्री ने जब शादी रचाई थी, तो लोगों ने उनकी सास को काफी ताने दिए थे. लोगों ने एक्ट्रेस की सास को वॉर्निंग दी थी कि एक्ट्रेस को बहू बनाने से उनका घर बर्बाद हो जाएगा. लेकिन 37 साल बाद भी उनके रिश्ते में प्यार बरकरार है.

Advertisement
X
भाग्यश्री की सास का खुलासा (Photo: Instagram/bhagyashree.online)
भाग्यश्री की सास का खुलासा (Photo: Instagram/bhagyashree.online)

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री जल्द ही एक्टर राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' में गेस्ट के तौर पर दिखेंगी. खास बात ये है कि शो में भाग्यश्री की सास भी गेस्ट अपीयरेंस देंगी. शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस को लेकर उनकी सास ने शॉकिंग खुलासा किया है. 

क्या बोलीं भाग्यश्री की सास?

एक्ट्रेस भाग्यश्री की सास ने खुलासा किया कि जब उनके बेटे हिमालय दसानी की शादी भाग्यश्री से होने वाली थी, तब लोग उन्हें तरह-तरह की बातें कहकर डराते थे. उस वक्त भाग्यश्री एक मशहूर फिल्म स्टार थीं, इसलिए समाज के लोग उनकी सास को ये कहकर ताने देते थे कि एक एक्ट्रेस उनके घर की बहू कैसे बनेगी? उनके रिश्ते बिगड़ जाएंगे. 

शो के दौरान भाग्यश्री की सास ने बताया कि जब उनके बेटे की शादी भाग्यश्री से हो रही थी, तब लोगों ने उन्हें बहुत ताने दिए थे. लोग उनसे कहते थे कि एक फिल्म स्टार उनके घर की बहू बनने जा रही है. उनका घर बर्बाद हो जाएगा, दो महीने में दोनों का तलाक हो जाएगा और भाग्यश्री कभी घर नहीं संभाल पाएंगी. इन सब बातों ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया था. 

Advertisement

 

शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने पूछा कि भाग्यश्री और उनके ससुरालवालों ने एक-दूसरे को कैसे समझा. क्या शुरुआत में उन दोनों को एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने में वक्त लगा था? इस पर भाग्यश्री की सास ने तुरंत साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं था, उन्हें तालमेल बिठाने में बिल्कुल समय नहीं लगा. 

शादी को हो चुके हैं 37 साल 
भाग्यश्री की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसमें भाग्यश्री के साथ सलमान खान लीड रोल में थे. करियर के पीक पर भाग्यश्री ने साल 1989 में हिमालय दसानी से शादी कर ली थी. शादी के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से दूरी बना ली. उनकी शादी को अब 37 साल हो गए हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement