scorecardresearch
 

अर्चना पूरन सिंह के घर में सांप! बेटे-बहू को मिली बड़ी सी केंचुली, देखकर योगिता बोलीं- बाप रे

अर्चना पूरन सिंह के मड आइलैंड वाले घर से सांप की बड़ी केंचुली मिलने का वीडियो वायरल हो गया है. योगिता बिहानी और आर्यमन सेठी भी इसे देखकर हैरान रह गए. फैंस अब घर में सांप होने की आशंका जता रहे हैं.

Advertisement
X
अर्चना के घर में मिला सांप? (Photo: Screengrab)
अर्चना के घर में मिला सांप? (Photo: Screengrab)

अर्चना पूरन सिंह और उनका परिवार अक्सर अपने व्लॉग्स से लोगों को एंटरटेन करता है, लेकिन इस बार तो उन्होंने फैंस को डरा दिया है. उनके घर में सांप हो सकता है, ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उनके घर से सांप की स्किन यानी केंचुली बरामद हुई है. जिसे देख सबके होश उड़ गए. 

सांप से सामना

अर्चना के बेड़े बेटे आर्यमन सेठी को डेट कर रहीं एक्ट्रेस योगिता बिहानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. जहां वो ये पूरा किस्सा बताती हुई नजर आईं. योगिता ने बताया कुदरत के करीब रहने का ये हाल भी होता है. असली पिक्चर कुछ इस तरह की होती है. 

दरअसल, मड आइलैंड स्थित उनके घर पर सांप की केंचुली बरामद हुई, जिसका साइज भी काफी बड़ा था. योगिता इसे देख के कहती हैं- ओ बाप रे, ये क्या है इतना बड़ा सांप का स्किन. हमारे घर में था ये? पहले तो सभी इस स्किन को देख के हैरान रह जाते हैं, लेकिन योगिता और आर्यमन आपस में मजाक भी करने लगते हैं. वहीं उनके हाउस हेल्प भी इस मस्ती मजाक में उनके साथ जुड़ जाते हैं.

Advertisement

योगिता कहती हैं- अब सांप ने क्या पहना होगा? फिर स्किन को टच करते फील करते हैं और हैरानी जताते हुए कहते हैं ये कितना अमेजिंग है. सांप की स्किन हमारे घर में थी. वहीं हाउस हेल्प कहते हैं- पीछे से उसकी मम्मी आएगी. सभी एक दूसरे को डराते, मजाक करते दिखते हैं. लेकिन मन ही मन इस बात पर ज्यादा अमेज होते हैं कि उनके घर में स्नेक स्किन मिली है. 

फैंस ने ली चुटकी

योगिता-आर्यमन के इस वीडियो को देख फैंस भी हैरान हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि ये गुड लक लाता है. तो वहीं कई चिंता जताते हुए कहते हैं कि पूरा घर छान लेना चाहिए कहीं सच में सांप छुपा हो. खतरा हो सकता है. वहीं कई लोग मजाक करते हुए कहते हैं कि ये भी अर्चना मैम की हंसी सुन के भाग जाएगा. 

आर्यमन और योगिता लिव इन रिलेशनशिप में हैं, दोनों ने डेट करने के साथ ही एकसाथ रहने का भी फैसला लिया. कपल मिलकर अपना नया घर भी बना रहे हैं. वहीं अर्चना के छोटे बेटे आयुष्मान वेलनेस ट्रेनर समीक्षा शेट्टी को डेट कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement