scorecardresearch
 

शादी से पहले इमोशनल हुई कपूर खानदान की बेटी, भाई अर्जुन पर अंशुला ने लुटाया प्यार, दिखाईं बचपन की यादें

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर उनकी छोटी बहन अंशुला कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. अंशुला ने अर्जुन को अपना बेस्ट फ्रेंड, पहला प्रोटेक्टर, पहली सेफ जगह बताया. अर्जुन के लिए अंशुला की पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है.

Advertisement
X
अर्जुन के लिए अंशुला की पोस्ट (Photos: Instagram @arjunkapoor)
अर्जुन के लिए अंशुला की पोस्ट (Photos: Instagram @arjunkapoor)

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर बोनी कपूर के इकलौते बेटे अर्जुन कपूर ने 26 जून को धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. अर्जुन कपूर 41 साल के हो गए हैं. अर्जुन के बर्थडे पर दोस्तों और परिवारवालों से उन्हें कई सारी विशेज मिलीं. लेकिन अर्जुन को सबसे स्पेशल बर्थडे विश उनकी लाडली बहन अंशुला कपूर से मिली. 

चर्चा में अंशुला की पोस्ट

अर्जुन के बर्थडे पर उनकी छोटी बहन अंशुला कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की. अंशुला ने अपनी पोस्ट में अर्जुन की बचपन की कई तस्वीरें भी शेयर कीं. बचपन में अर्जुन की क्यूटनेस और मासूमियत देख फैंस उनपर दिल हार बैठे. अंशुला ने पोस्ट में अर्जुन के साथ अपने बचपन की झलक भी दिखाई. अंशुला ने दिखाया कि बचपन से ही अर्जुन उन्हें लेकर कितने ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं. 

बचपन की तस्वीरों में अर्जुन कभी छोटी बहन अंशुला को संभालते नजर आए, तो कभी दोनों बहन-भाई साथ में खेतले दिखे. बचपन से लेकर अब तक अंशुला और अर्जुन के बीच का रिश्ता अटूट है. भाई-बहन का खूबसूरत बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है.

अर्जुन के लिए अंशुला ने क्या लिखा?

भाई अर्जुन संग यादगार मोमेंट्स शेयर करने के साथ अंशुला ने एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा. अपने नोट में अंशुला लिखती हैं- मेरे पहले दोस्त, कुश्ती में मेरे पहले साथी, मेरे पहले प्रोटेक्टर, मेरी पहली सुरक्षित जगह और मेरे सबसे बड़े चीयर लीडर को हैप्पी बर्थडे. 

Advertisement

अंशुला ने आगे लिखा- मुझे तुमसे पहले की दुनिया याद नहीं है. सच कहूं तो मैं तुम्हारे बिना किसी दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकती. मेरे हर रूप को तुम्हारी छोटी बहन होने का सौभाग्य मिला है और मैं इसे किसी और तरीके से कभी नहीं चाहूंगी. इस साल तुम्हारे लिए मेरी दुआ बहुत सिंपल है कि जिंदगी तुम्हारे साथ उतनी ही काइंड रहे, जितने काइंड तुम हमेशा उन लोगों के लिए रहे हो, जिन्हें तुम प्यार करते हो. तुम्हारा दिल लाइट फील करे, तुम्हारी मुस्कान और आसान हो जाए और तुम कभी न भूलो कि तुम्हें सब कितना ज्यादा प्यार करते हैं. 

'हमेशा मेरा साथ देने के लिए और जिंदगी को ज्यादा जिंदादिल, फनी, सुरक्षित और मुकम्मल बनाने के लिए शुक्रिया, जिनका शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा. हमेशा आपसे प्यार करूंगी भाई.'

यहां देखें अंशुला की पोस्ट 

अर्जुन के लिए अंशुला की इतनी खूबसूरत और इमोशनल पोस्ट देखकर फैंस का दिल भी खुशी से गदगद हो गया है. फैंस दोनों को बेस्ट भाई-बहन बता रहे हैं. अंशुला की पोस्ट पर फैंस और कई सेलेब्स भी अर्जुन को बर्थडे विश कर रहे हैं. बोनी कपूर ने भी अर्जुन को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बेस्ट बेटा बताया है. 

शादी करने वाली हैं अंशुला

Advertisement

वहीं, अंशुला की बात करें तो वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. अंशुला अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर रही हैं. दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स माता की चौकी के साथ शुरू हो चुके हैं. कपूर खानदान में इस समय अंशुला की शादी की तैयारियां चल रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement