scorecardresearch
 

'ये कैसी सीता?' रामायण में साई पल्लवी की कास्टिंग पर भड़के अन्नू कपूर! फिर बोले- नितेश तिवारी कौन हैं?

अन्नू कपूर ने एक बार फिर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने साई पल्लवी को मां सीता के रोल में कास्ट किए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि उन्हें आज भी नहीं पता नितेश तिवारी कौन हैं.

Advertisement
X
साई पल्लवी पर भड़के अन्नू कपूर (Photo: IMDB)
साई पल्लवी पर भड़के अन्नू कपूर (Photo: IMDB)

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर एक बार फिर अपनी बेबाक टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी की मच-अवेटेड फिल्म 'रामायण' और उसमें साई पल्लवी को मां सीता के रोल में कास्ट किए जाने पर सवाल उठाए हैं. दिलचस्प बात यह है कि अन्नू कपूर ने एक बार फिर दावा किया कि वह आज तक नहीं जानते कि नितेश तिवारी कौन हैं.

रामायण में साई पल्लवी क्यों?

हाल ही में जूम से बातचीत में अन्नू कपूर ने कहा- कुछ और बनाइए. उस फिल्म का क्या हुआ? रिलीज हुई क्या? इसके बाद उन्होंने कहा- जो भी बनाएंगे, वह बस रामानंद सागर की 'रामायण' को तकनीक के हिसाब से बड़ा और भव्य बना देंगे. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि आपने मां सीता के रोल के लिए किसे चुना है. मां सीता को इस देश में मां के रूप में पूजा जाता है और भगवान राम को भगवान नारायण का अवतार माना जाता है. ऐसे में कास्टिंग पर सवाल उठना स्वाभाविक है. पहले फिल्म रिलीज होने दीजिए.

बातचीत के दौरान अन्नू कपूर ने फिर दोहराया कि उन्हें नितेश तिवारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा- मैं नहीं जानता कि नितेश तिवारी कौन हैं. क्या करते हैं? मैं फिल्में नहीं देखता और मुझे नहीं लगता कि फिल्में न देखकर मैंने कुछ मिस किया है. उन्हें फिल्म बनाने दीजिए.

Advertisement

पहले भी कई सितारों पर दे चुके हैं ऐसे बयान

यह पहली बार नहीं है जब अन्नू कपूर ने किसी बड़े फिल्मी नाम को पहचानने से इनकार किया हो. साल 2022 में जब उनसे आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था- आमिर खान कौन हैं? मैं नहीं जानता.

इसके बाद 2024 में, जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा था- कंगना कौन हैं? क्या वो बहुत खूबसूरत हैं? उनका यह बयान भी काफी वायरल हुआ था.

पहले भी कर चुके हैं 'रामायण' की आलोचना

अन्नू कपूर साल 2023 से ही नितेश तिवारी की 'रामायण' की आलोचना करते रहे हैं. उस समय आज तक से बातचीत में उन्होंने कहा था कि "नितेश तिवारी कौन हैं? उनकी पहचान क्या है? किसी भी धर्म का अपमान नहीं होना चाहिए. अभी ऐसा समय नहीं है कि धर्म पर इस तरह के प्रयोग किए जाएं.

नितेश तिवारी की 'रामायण' दो भागों में बनाई जा रही है, पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. यश इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement