scorecardresearch
 

वेलकम 3 की रिलीज से पहले वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मांगी मन्नत, Video

अक्षय कुमार वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे और फिल्म की सफलता के लिए माथा टेका. उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज होगी और इसमें कई बड़े कलाकार शामिल हैं.

Advertisement
X
अक्षय का वीडियो वायरल (Photo: Screengrab)
अक्षय का वीडियो वायरल (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जगंल को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म को लेकर फैन्स के बीच माहौल बना हुआ है. अक्षय भी जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म रिलीज में अभी थोड़ा वक्त है, उससे पहले अक्षय माता वैष्णो के दर पर माथा टेकने पहुंचे. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है. 

वैष्णो देवी के दर पर अक्षय 
इंटरनेट पर वैष्णो देवी के दरबार से अक्षय का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में अक्षय कुमार पारंपरिक कपड़ों में मंदिर की ओर चलते हुए दिख रहे हैं. अक्षय के आसापास सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है. ताकि उनकी सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो. अपने फेवरेट एक्टर को देखकर वहां मौजूद लोग खुश नजर आए. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सलाम किया.

फिल्म रिलीज से पहले अक्षय ने वैष्णो देवी जाककर फिल्म की सक्सेस की कामना की. ये पहला मौका नहीं है जब अक्षय वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे हैं. इससे पहले भी वो कई बार माता के दरबार में अर्जी लगा चुके हैं. वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. 

Advertisement

इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी समेत कई अन्य कलाकार हैं सपोर्टिंग रोल में हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

वेलकम टू द जंगल का बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म के ट्रेलर में कहानी कम और स्टार्स की फौज ज्यादा दिखी. ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों ने मेकर्स को कहानी के लिए ट्रोल किया. पर अक्षय को उम्मीद है कि उनकी फिल्म दर्शकों को पसंद आने वाली हैं. रिलीज के बाद पता चलेगा कि जीत अक्षय के विश्वास की होगी या जनता के फिल्मी स्वाद की. आप फिल्म देखने जा रहे हैं क्या?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement