scorecardresearch
 

'नागिन' में 'भूत बंगला' आया ट्विस्ट, महानाग बनकर अक्षय कुमार ने दिया सरप्राइज

​जैसे-जैसे 'भूत बंगला' का क्रेज बढ़ रहा है, अक्षय कुमार और राजपाल यादव भी इसके प्रमोशन में बिजी होते जा रहे हैं. दोनों ने हाल ही में 'नागिन' सीजन 7 में एक स्पेशल अपीयरेंस दी. नागिन की हीरोइन प्रियंका चाहर चौधरी संग अक्षय कुमार की फोटोज वायरल हो गई हैं.

Advertisement
X
अक्षय कुमार की हुई 'नागिन 7' में एंट्री (Photo: ITG)
अक्षय कुमार की हुई 'नागिन 7' में एंट्री (Photo: ITG)

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. पिक्चर को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. इसके गाने और टीजर ने दर्शकों उत्साहित किया हुआ है. 'भूत बंगला' को लेकर मची हलचल के बीच अक्षय कुमार और राजपाल यादव, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन' के सेट पर पहुंच गए हैं.

महानाग बने अक्षय कुमार

​जैसे-जैसे 'भूत बंगला' का क्रेज बढ़ रहा है, अक्षय कुमार और राजपाल यादव भी इसके प्रमोशन में बिजी होते जा रहे हैं. दोनों ने हाल ही में 'नागिन' सीजन 7 में एक स्पेशल अपीयरेंस दी. 'नागिन' के चल रहे एपिसोड में अक्षय ने नागिन बनीं प्रियंका चाहर चौधरी का मार्गदर्शन करने के लिए एक 'महा नाग' की भूमिका निभाई. नागिन की टीम की तरफ से दोनों कलाकारों का ग्रैंड वेलकम किया गया. ये एक बेहद खास पल था. इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

तस्वीरों में राजपाल यादव कुर्ता-पायजामा, स्वेटर और गर्म टोपी पहने दिख रहे हैं. एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और कणिका मान उनके साथ स्टाइलिश आउटफिट में खड़ी पोज दे रही हैं. प्रोड्यूसर एकता कपूर भी फोटोज का हिस्सा हैं. लेकिन वो अक्षय कुमार हैं, जिन्हें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. टी-शर्ट के साथ धोती स्टाइल पैंट ओवरसाइज हुडेड शर्ट पहने अक्षय कुमार बढ़िया लग रहे हैं.  

Advertisement

'भूत बंगला' के साथ अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी वापस लौट रही है. फैंस को लंबे समय से इस पिक्चर का इंतजार था. इस जोड़ी ने पहले भी कई ऐसी यादगार कॉमेडी फिल्में जैसे 'हेरा फेरी' और 'भागम भाग' दी हैं. ये आज भी दर्शकों की फेवरेट हैं. अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और मजेदार कहानियों के लिए मशहूर इस जोड़ी के दोबारा साथ आने से एक और धमाकेदार एंटरटेनर की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

​बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स की पेशकश 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. इसके प्रोड्यूसर्स अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement