scorecardresearch
 

LPG गैस की किल्लत का अक्षय कुमार के घर पर असर, बोले- पत्नी ने ऑर्डर कर रखे हैं 2 इंडक्शन चूल्हे

बीएमसी के 'मुंबई क्लीन लीग' कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने LPG की कमी पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि पत्नी ट्विंकल ने भी 2 इंडक्शन चूल्हे ऑर्डर किए हैं. इसके अलावा इवेंट में खिलाड़ी कुमार कंट्रोवर्सियल सॉन्ग 'सरके चुनर' पर बोलने से बचे.

Advertisement
X
LPG को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार (Credit: Arun Kumar/IndiaToday)
LPG को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार (Credit: Arun Kumar/IndiaToday)

मुंबई में मंगलवार को आयोजित बीएमसी के 'मुंबई क्लीन लीग' कार्यक्रम में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार शामिल हुए. बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इवेंट में अक्षय से संजय दत्त और नोरा फतेही के कंट्रोवर्सियल गाने 'सरके चुनर तेरी', मुंबई में बढ़े AQI और देश भर में पड़ी LPG की मार पर सवाल किया गया. जानें खिलाड़ी कुमार ने इनके क्या जवाब दिए.

AQI पर बोले अक्षय कुमार
बीएमसी कमिश्नर से पूछा गया कि पिछले कुछ दिनों में AQI को लेकर कई फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने सवाल खड़े किए थे. इस पर उन्होंने कहा- इसपर बात करने का लेकर ये सही प्लेटफार्म नहीं है. पिछले कुछ दिनों में AQI कम हुआ है, फिर जिन्होंने प्रतिक्रिया दी है, उनकी बातों का संज्ञान लिया गया है. AQI को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि हर जगह कही कुछ सही होता है, और कही गलत. हर चीज में गलती ना निकालें. एक कमरे में कई बत्तियां लगी हैं, एक नहीं चल रही तो उसपर ध्यान ना दें.

LPG पर अक्षय का रिएक्शन
ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की वजह से भारत में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानि एलपीजी (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. देश में एलपीजी, एलएनजी और एलपीजी की सप्‍लाई पर असर पड़ा है. इवेंट में LPG की कमी पर अक्षय कुमार से सवाल पूछा गया. उन्होंने जवाब में कहा कि मेरी पत्नी ट्विंकल ने भी 2 इंडक्शन चूल्हे ऑर्डर किए हैं.

Advertisement


नोरा के गाने पर बोलने से बचे
जब खिलाड़ी कुमार से संजय दत्त के और नोरा के वायरल गाने 'सरके चुनर तेरी' पर सवाल हुआ तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया. एक्टर ने जवाब देते हुए कहा- ये बीएमसी से जुड़ा सवाल नहीं है. अगर बॉलीवुड क्लीन करना बीएमसी का काम होता तो मैं उनसे कहता कि वो आकर सफाई कर दें. 

क्या है 'मुंबई क्लीन लीग'?
बीएमसी कमिश्नर ने बताया कि एक नए उपक्रम की शुरुआत की जा रही है. जब हम अपने शहर की तुलना बाहर के शहरों से करते हैं, तो उसमें लोगों की सहभागिता, जरूरी लोगों का सहभाग मतलब केवल उन्हें आवाह्न करना नहीं, उन्हें जोड़ना भी है. इसलिए हम मुंबई क्लीन लीग शुरू कर रहे हैं, जिसमें शहर की सफाई को लेकर स्पर्धा का आयोजन होगा. अक्षय कुमार हमारे ब्रांड एंबेसडर होंगे. ये स्पर्धा दिसंबर तक जारी रहेगी.

''मुंबई की हर संस्था इसमें शामिल हो सकती है. कैसे शामिल होना है, इनाम क्या होगा, उसपर भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी. हम एक QR कोड जारी करेंगे वहां तस्वीरों को अपलोड किया जाएगा.''

अक्षय कुमार ने इवेंट में कहा कि मुझे IPL के कॉन्सेप्ट से ये आइडिया आया. मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है तो हम ऐसी स्पर्धा क्यों नहीं कर सकते. हम बीएमसी पर डिपेंड होते हैं, अब हमें दिखाना है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement