scorecardresearch
 

'जल्दी ठीक हो जा यार, साथ में हंसना है', जिंदगी से जंग लड़ रहे राजेश शर्मा, इमोशनल हुए अक्षय कुमार

एक्टर राजेश शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें शूटिंग के दौरान किसी कीड़े ने काट लिया था, जिसका संक्रमण तेजी से फैल गया. अक्षय कुमार ने उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए एक भावुक पोस्ट किया है.

Advertisement
X
राजेश शर्मा की हेल्थ पर अक्षय कुमार ने जताई चिंता (Credit: X/@akshaykumar)
राजेश शर्मा की हेल्थ पर अक्षय कुमार ने जताई चिंता (Credit: X/@akshaykumar)

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजेश शर्मा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. प्रभास की फिल्म के सेट पर किसी कीड़े के काटने की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वो पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में एडमिट हैं. फैंस और सेलेब्स उनके खतरे से बाहर आने की दुआ कर रहे हैं. अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने राजेश के ठीक होने को लेकर पोस्ट किया है. 

अक्षय का पोस्ट
अक्षय ने X पर पोस्ट कर लिखा- मेरे प्यारे दोस्त राजेश के स्वास्थ्य की जानकरी मिलने के बाद उनके लिए काफी चिंतित हूं. मालूम पड़ा है कि शूटिंग के दौरान उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया था. महादेव उन्हें ब्लेस करेंगे, वो जल्दी रिकवरी करें. जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ में बैठकर बहुत हंसना है. अक्षय का एक्टर को लेकर सामने आया ये इमोशनल पोस्ट लोगों को भावुक कर गया है. खिलाड़ी कुमार ने राजेश के साथ पुराने दिनों की एक फोटो भी पोस्ट की है. जिसमें दोनों खिलखिलाकर हंसते हुए दिख रहे हैं. 

राजेश और अक्षय कुमार ने फिल्म भूत बंगला, स्पेशल 26, लक्ष्मी, मिशन रानीगंज और टॉयलेट- एक प्रेम कथा में काम किया था. ऑनस्क्रीन उनकी ट्यूनिंग लोगों को काफी पसंद आई. फैंस भी यही दुआ कर रहे हैं कि राजेश ठीक होकर स्क्रीन पर वापसी करें. यूजर्स ने एक्टर की फैमिली को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत से काम लेने को कहा है. 

Advertisement

कैसे बीमार पड़े राजेश?
बंगाली एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी के मुताबिक, राजेश हैदराबाद में प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट की शूटिंग कर रहे थे. तभी वहां किसी कीड़े ने उन्हें पैर में काट लिया. कीड़े का जहर एक्टर के शरीर में बुरी तरह फैला. उस वक्त कीड़े का काटना किसी को इतना गंभीर नहीं लगा. एक्टर को तुरंत डॉक्टर के पास नहीं ले जाया गया. करीबन 6 घंटे बाद राजेश को पैर में तेज दर्द उठा. उनकी तबीयत बिगड़ी. उनके दाएं पैर में संक्रमण तेजी से फैला, लगातार एक्टर की हालत खराब होने लगी. सुदीपा के मुताबिक, एक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है. वो खतरे में हैं. धीरे-धीरे कीड़े का जहर उनके शरीर में फैल रहा है. जो एक्टर की हालत को और गंभीर बना रहा है. वो लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. 

वर्कफ्रंट पर राजेश ने खोसला का घोसला, इश्किया, नो वन किल्ड जेसिका, चिल्लर पार्ट', द डर्टी पिक्चर,  बी.ए. पास, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, बजरंगी भाईजान, एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और इंडियाज मोस्ट वांटेड जैसी फिल्मों में काम किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement