राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं. उन्होंने अपने अभिनय करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं. वे लंबे समय से भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं. फिल्मों के अलावा उन्होंने थिएटर से भी अपने अभिनय की शुरुआत की थी.
राजेश शर्मा का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था. बाद में वे कोलकाता आ गए, जहां उन्होंने थिएटर समूह 'रंगकर्मी' (Rangakarmi) से जुड़कर अभिनय की शुरुआत की. थिएटर में काम करने के दौरान उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं. इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया.
उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने पहले बंगाली अभिनेत्री सुदीप्ता चक्रवर्ती से विवाह किया था. बाद में दोनों का तलाक हो गया. साल 2011 में उन्होंने संगीता शर्मा से शादी की.
राजेश शर्मा ने हिंदी सिनेमा में वर्ष 1996 में रिलीज हुई फिल्म माचिस से अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उन्होंने चंद्रचूड़ सिंह, जिम्मी शेरगिल, तब्बू, ओम पुरी और राज जुत्शी जैसे कलाकारों के साथ काम किया. इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक बंगाली फिल्मों में काम किया और साल 2000 में अपर्णा सेन के निर्देशन में बनी फिल्म परोमितार एक दिन में नजर आए.
वर्ष 2005 में उन्होंने फिल्म परिणीता के जरिए हिंदी फिल्मों में वापसी की. इस फिल्म में विद्या बालन ने भी अपना फिल्मी डेब्यू किया था. इसके बाद राजेश शर्मा लगातार हिंदी और बंगाली फिल्मों में सक्रिय रहे.
उनके फिल्मी सफर में खोसला का घोसला, इश्किया, नो वन किल्ड जेसिका, चिल्लर पार्टी, द डर्टी पिक्चर, लव शव ते चिकन खुराना, स्पेशल 26, बी.ए. पास, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, बजरंगी भाईजान, एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, टॉयलेट: एक प्रेम कथा और इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड जैसी कई चर्चित फिल्में शामिल हैं.
राजेश शर्मा सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहते, हालांकि उनके फैंस उनके नाम से कई Instagram Rajesh Sharma और Facebook Rajesh Sharma पेज चलाते हैं.
एक्टर राजेश शर्मा अब खतरे से बाहर हैं. उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है. FWICE के अध्यक्ष ने इंडिया टुेड/आजतक को इस बात की जानकारी दी. राजेश शर्मा अब अपने घर में
राजेश शर्मा की जिंदगी संघर्षों से भरी रही है. कभी टैक्सी चलाकर और फेरी ऑपरेट कर घर चलाने वाले राजेश आज बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार हैं. जानिए उनका करियर, परिवार और सेहत से जुड़ी पूरी कहानी.
राजेश शर्मा कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे पश्चिम बंगाल के नेता इंद्रनील खान ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना की.
अभिनेता राजेश शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है, क्योंकि उन्हें कीड़े के काटने के कारण पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फैंस और सेलेब्स उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
राजेश शर्मा जो इन दिनों प्रभास की फिल्म स्पिरिट में काम कर रहे हैं उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वो अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया है. वो हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके साथ ऐसी घटना घटी.
प्रभास स्टारर फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर मेकर्स और एक्टर के पर्सनल असिस्टेंट का बड़ा बयान सामने आया है. 'फौजी' की प्रोडक्शन टीम ने सेट पर किसी कीड़े के काटने से तबीयत बिगड़ने के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
एक्टर राजेश शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें शूटिंग के दौरान किसी कीड़े ने काट लिया था, जिसका संक्रमण तेजी से फैल गया. अक्षय कुमार ने उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए एक भावुक पोस्ट किया है.