scorecardresearch
 

KRK की बॉलीवुड को दो टूक, 'मुझे कॉर्नर करने की कोशिश, दूसरा सुशांत नहीं बनूंगा'

केआरके का कहना है कि जब भी कोई बाहर से आता है फेमस होने, बॉलीवुड के लोग साथ मिलकर गैंग बनाते हैं और सामने वाले को कॉर्नर करते हैं. यही सब अब उनके साथ भी किया जा रहा है. लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी. वे पछताएंगे. ये लुक्खे मुझे खत्म नहीं कर सकते.

Advertisement
X
केआरके
केआरके

कमाल राशिद खान अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. सलमान खान, मीका सिंह से पंगा लेने के बाद केआरके ने अब बॉलीवुड पर हमला किया है. उनका कहना है कि वे दूसरे सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनेंगे. साथ ही वे बॉलीवुड की जीत नहीं होने देंगे.

केआरके का सलमान पर बिना नाम लिए हमला

केआरके ने अपने नए ट्वीट में सुशांत सिंह को याद किया है. केआरके ने ट्वीट में लिखा- बॉलीवुड के गुंडे भाई ये तो तू 100 प्रतिशत मानकर चल, कि मैं आउटसाइडर भले ही हूं, लेकिन मैं दूसरा सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनूंगा, ना ही मैं मरूंगा और ना ही बॉलीवुड की जीत होगी. इस बार बॉलीवुड की हार होगी. क्योंकि इस बार बॉलीवुड ने गलत आदमी से पंगा लिया है.

केआरके का ट्वीट
केआरके का ट्वीट

12 साल बाद राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, 'शिल्पा पर आरोप लगाने के एक्स-वाइफ को मिले थे पैसे'
 

दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा- मैंने इस बॉलीवुड के गली के गुंडे को टीवी एक्टर ना बना दिया ना तो मेरा नाम भी केआरके नहीं. जिस दिन इस क्रिमिनल का करियर खत्म उस दिन चमचे खुद ही खत्म. केआरके के इन ट्वीट्स में किसी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन ट्वीट्स देख साफ मालूम पड़ता है कि वे सलमान खान पर हमला बोल रहे हैं. केआरके ने बॉलीवुड में काफी समय से चली आ रही इंसाडर और आउटसाइडर की डिबेट को फिर से छेड़ा है.

Advertisement


 

केआरके का कहना है कि जब भी कोई बाहर से आता है फेमस होने, बॉलीवुड के लोग साथ मिलकर गैंग बनाते हैं और सामने वाले को कॉर्नर करते हैं. यही सब अब उनके साथ भी किया जा रहा है. लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी. वे पछताएंगे. ये लुक्खे मुझे खत्म नहीं कर सकते.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement