scorecardresearch
 

बिना स‍िंदूर-मंगलसूत्र के दुल्हन बनीं गौरी, मगर आम‍िर खान ने पहनी पायल, धोती-कुर्ते में छाए

आमिर खान के लुक्स यूं तो अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. कई दफा अपने अटपटे लुक्स पर आमिर को ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन इस बार एक्टर के सिंपल वेडिंग लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है. आमिर ने अपनी तीसरी शादी में धोती-कुर्ते के साथ पैर में पायल भी पहनी. उनकी पायल ने पूरी लाइमलाइट लूट ली.

Advertisement
X
पैर में पायल पहनकर दूल्हा बने आमिर खान (Photo: Screengrab)
पैर में पायल पहनकर दूल्हा बने आमिर खान (Photo: Screengrab)

आमिर खान की तीसरी शादी भले ही सादगी से हुई है, लेकिन चर्चाएं अब तक थमी नहीं हैं. आमिर ने 5 जुलाई को अपनों की मौजूदगी में गौरी स्प्रैट संग शादी करके उन्हें अपना जीवनसाथी चुना. गौरी और आमिर अब हमेशा के लिए एक हो चुके हैं. कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ उनके वेडिंग लुक के चर्चे भी जोरों-शोरों पर हो रहे हैं. 

आमिर की पायल ने लूटी लाइमलाइट

तीसरी शादी में आमिर ऑफ व्हाइट कलर के धोती-कुर्ते में दूल्हा बने. उनके कुर्ते पर एक खूबसूरत ब्रोच भी लगा था. उन्होंने अपना वेडिंग लुक काफी सिंपल रखा, लेकिन धोती-कुर्ते के साथ आमिर अपने सीधे पैर में सिल्वर की हैवी पायल पहने दिखाई दिए. आमिर की पायल ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. उनकी एक्सेसरीज की खूब तारीफ हो रही है. 

दरअसल, शादी के बाद आमिर मेहमानों को कार तक छोड़ने के लिए बाहर आए. उन्होंने मीडिया के सामने पहली अपीयरेंस दी. इस दौरान वो नंगे पांव दिखाई दिए. लेकिन उनके पैर की सिल्वर पायल पर हर किसी की नजरें टिकी रह गईं. हर तरफ उनकी पायल के चर्चे होने लगे. आमिर के सिंपल और एलीगेंट वेडिंग लुक ने फैंस का दिल जीत लिया. 

 

 

वहीं, आमिर की दुल्हनिया गौरी स्प्रैट शादी में लहंगा-चोली पहने नजर आईं. उन्होंने हैवी नेकपीस के साथ अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया. न्यूड ग्लोइंग मेकअप और बालों में लगे फ्रेश फूलों में गौरी बेहद खूबसूरत लगीं. 

Advertisement

बच्चों ने अटेंड की आमिर की शादी

आमिर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्टर की तीसरी वेडिंग में उनके तीनों बच्चे जुनैद, आयरा और आजाद खास मेहमान बने. गौरी का 6 साल का बेटा भी शादी में शामिल हुआ. इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने भी आमिर-गौरी की शादी की रौनक बढ़ाई. आमिर-गौरी की सादगी से हुई शादी इस समय इंटरनेट का ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है. वैसे आपको दूल्हा-दुल्हन का वेडिंग लुक कैसा लगा?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement