scorecardresearch
 

'शादी से पहले लिव-इन में रहना जरूरी', बोलीं 74 साल की जीनत अमान, पूछा- दर्दभरी जिंदगी जीना चाहोगे?

दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान भले ही 74 साल की हैं, लेकिन उनकी सोच आज के दौर की है. एक्ट्रेस का मानना है कि शादी से पहले पार्टनर संग लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहिए, ताकि एक दूसरे को अच्छे से समझ सकें.

Advertisement
X
जीनत अमान ने लिव-इन रिलेशनशिप पर दी राय (Photo: Instagram/thezeenataman)
जीनत अमान ने लिव-इन रिलेशनशिप पर दी राय (Photo: Instagram/thezeenataman)

जीनत अमान हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस हैं. अपने समय में वो बोल्ड और ग्लैमस हसीनाओं में शुमार की जाती थीं. 74 साल की जीनत अमान की सोच आज भी काफी मॉर्डन है. वो खुले दिल से अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं. जीनत अमान ने अब लोगों को शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी है. 

लिव-इन रिलेशनशिप पर क्या है जीनत की राय?

जीनत अमान रिलेशनशिप को लेकर अक्सर अपनी राय फैंस संग साझा करती हैं. उनका मानना है कि शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहना जरूरी होता है. एक्ट्रेस का कहना है कि आज के समय में लिव-इन पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है. शादी से पहले पार्टनर संग अपनी कंपैटिबिलिटी को समझना जरूरी है. अपने पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी वो शादी से पहले साथ रहने की सलाह दे चुकी हैं. 

यूट्यूब चैनल 'फ्लिप द स्क्रिप्ट विद शुभ्रा' संग बातचीत में इस बारे में बात करते हुए जीनत अमान ने कहा- आज के दौर में और अतीत में भी देखें तो कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं टिकती. कानूनी तौर पर शादी के बंधन में बंधने से पहले आपको कंपैटिबिलिटी चेक करनी चाहिए. मेरा यही मानना है. 

Advertisement

'आपको यह पता होना चाहिए कि क्या आप मेंटली और इमोशनली रूप से एक-दूसरे के लिए ठीक हैं या नहीं. अगर आप बच्चे पैदा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप उन्हें कैसे पालोगे? पैसों को लेकर आपकी सोच क्या है? अगर दो लोगों के बीच कोई तालमेल ही नहीं है, तो फिर ऐसे रिश्ते का क्या फायदा? क्या आप 15 साल की मुश्किलों भरी जिंदगी के बजाय 5 साल की खुशहाल जिंदगी बिताना पसंद नहीं करेंगे? मेरा तो यही मानना है.' 

रिश्ते पर काम करना क्यों है जरूरी?

जीनत अमान ने कहा कि रिश्ते में एक दूसरे के लिए इज्जत होनी चाहिए. दोनों को एक दूसरे के लिए एफर्ट्स करते चाहिए, क्योंकि वक्त के साथ रिश्ते बदलते रहते हैं. एक्ट्रेस बोलीं- रिश्तों पर हमेशा काम करते रहना पड़ता है. हनीमून फेज के हमेशा बने रहने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. अगर रिश्ता निभाना है तो कपल को एडजस्टमेंट और कंप्रोमाइज जैसी चीजों को अपनाना होगा. रिश्ते में समय के साथ एक दूसरे के लिए अटैचमेंट भी बदलती है, इसलिए रिश्ता लंबा चलाने के लिए कुछ समय के रोमांस पर डिपेंड रहने के बजाय कमिटमेंट की जरूरत होती है. 

जीनत अमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभी भी वो एक्टिंग में एक्टिव हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार 2025 की नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में देखा गया था. इसके अलावा अपने करियर में वो 'सत्यम शिवम् सुंदरम', 'डॉन' और 'कुर्बानी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement