बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने इस साल अपनी एक ऐसी फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, जिसे देखकर कई लोग हिल से गए थे. उनकी फिल्म चौहान, जो 1 अक्टूबर 2027 में रिलीज होने वाली है उसने अपने प्लॉट से सुर्खियां बटोरीं. फिल्म में अजय एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे, जिसकी स्टोरी कश्मीर के बैकड्रॉप पर सेट है.
फिल्म चौहान का एक ढाई मिनट लंबा टीजर जारी हुआ था, जो देखने में काफी जबरदस्त था. अजय देवगन को इसमें देखकर ऐसा लग रहा था कि वो एक दमदार रोल में नजर आने वाले हैं. अब इस फिल्म से एक और एक्टर के जुड़ने की खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार, विक्रांत मैसी इस फिल्म में विलेन वाले किरदार में दिखाई देंगे.
चौहान में विलेन विक्रांत?
सूत्रों के अनुसार, फिल्ममेकर आनंद एल राय जो चौहान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं उन्होंने विक्रांत को इस एक्शन-थ्रिलर में एक दमदार रोल के लिए कास्ट किया है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एक्टर का रोल काफी अलग और अनोखा होने वाला है, जो उन्होंने आज से पहले कभी नहीं प्ले किया है. उनका किरदार ग्रे शेड्स से लेस होगा और अजय देवगन के सामने खूब सारे टशन दिखाएगा, जो फिल्म का सबसे बड़ा प्लॉट पॉइंट भी होगा.
बॉलीवुड हंगामा ने आगे ये भी दावा किया है कि विक्रांत को फिल्म की स्क्रिप्ट भी बेहद पसंत आई है और उन्होंने अपने रोल के लिए हां भी कर दी है. हालांकि फिल्म के मेकर्स या विक्रांत ने अभी तक अपनी तरफ से इसपर कोई सफाई नहीं दी है. फिल्म चौहान वैसे जियो स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है जिन्होंने साल 2025-26 की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर बनाई थी. कई लोगों का कहना है कि चौहान अब साल 2027 की धुरंधर होने वाली है. हालांकि ये बात तब साबित होगी. जब फिल्म रिलीज होगी.
क्यों विवादों में है फिल्म चौहान?
फिल्म चौहान पर कॉन्ट्रोवर्सी का सबसे बड़ा मुद्दा इसके डायलॉग, कश्मीर का बैकड्रॉप और राजपूतों की छवि को गलत दिखाए जाने पर शुरू हुआ है. कई लोगों ने फिल्म के टीजर में कश्मीर के दर्द को वापस गलत एंगल से दिखाए जाने पर आपत्ति जताई. तो वहीं टीजर में पैलेट गन के इस्तेमाल पर भी बवाल हुआ. यहां तक कि एक्टर मोहम्मद जीशान आयूब पर भी बवाल हुआ, जिन्होंने टीजर में अपनी आवाज दी थी. अजय की फिल्म इन्हीं सभी विवादों से घिरी हुई है, देखना है कि जब इसकी रिलीज डेट करीब आएगी तब कितना बवाल होगा. ये फिल्म नीरज यादव डायरेक्ट करेंगे, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी.