चौहान (Chauhaan) अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की आगामी हिंदी फिल्म है. यह एक एक्शन-ड्रामा थ्रिलर है, जिसकी कहानी 2018 के पुलवामा के हालात और उग्रवाद की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म में सुरक्षा, मिशन और देश से जुड़े घटनाक्रम को कहानी का हिस्सा बनाया गया है.
फिल्म का निर्देशन नीरज यादव (Neeraj Yadav) कर रहे हैं. वहीं इसका निर्माण Jio Studios और ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है.
फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.चौहान की रिलीज डेट 1 अक्टूबर 2027 तय की गई है.
अजय देवगन की सबसे चर्चित फिल्म चौहान से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स हैं कि नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर विक्रांत मैसी इसमें बतौर विलेन नजर आने वाले हैं. उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया गया है.
अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है. वहीं एक्टर मोहम्मद ज़ीशान अयूब ने साफ किया है कि वे फिल्म 'चौहान' से जुड़े नहीं हैं और उनकी आवाज का इस्तेमाल उनकी मंज़ूरी के बिना किया गया है.
अजय देवगन की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'चौहान' का टीजर रिलीज होने के कुछ दिनों बाद अब इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मेकर्स ने चुपचाप YouTube पर मौजूद वीडियो के वर्शन को अपडेट कर दिया है.
अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' अनाउंसमेंट वीडियो भर से विवादों में घिर गई है. फिल्म में अजय एक आर्मी ऑफिसर बने हैं जो कश्मीर में पत्थरबाजों को कड़ा जवाब देने जा रहा है. श्रीनगर के सांसद ने इसपर आपत्ति जताई है और एक क्षत्रिय संगठन ने भी. चलिए बताते हैं कि ये विवाद क्यों है और अजय की फिल्मों में कश्मीर की दो इमेज का क्या खेल है.
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का टीज़र रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. फिल्म में कश्मीर और पत्थरबाजी को दिखाने के अंदाज पर श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने तीखी नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए सांसद ने जियो स्टूडियोज और फिल्ममेकर्स की आलोचना की है.
एक्शन से भरपूर चौहान की टीजर में अजय देवगन एक जबरदस्त नए अवतार में नजर आ रहे हैं.हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय वह पल बना जब वीडियो के आखिर में अजय यह डायलॉग बोलते हैं, 'पठानों से कह देना, चौहान आ रहा है.'
अजय लगभग 20 साल बाद बड़े पर्दे पर आर्मी ऑफिसर के रोल में वापसी कर रहे हैं. इस नई फिल्म का नाम 'चौहान' है, जिसका ढाई मिनट लंबा धांसू अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया है. कश्मीर के बैकड्रॉप पर सेट इस फिल्म को नीरज यादव डायरेक्ट कर रहे हैं. वीडियो में अजय का फौजी अवतार देखने लायक है.
अजय देवगन की फिल्म चौहान अनाउंसमेंट के बाद से विवादों में घिर गई है. पहले श्रीनगर के सांसद ने इस फिल्म पर अपनी नाराजगी जाहिर की. अब एक संगठन क्षत्रिय परिषद ने चौहान फिल्म में राजपूतों के इतिहास की छवि को दिखाने पर आपत्ति जताई है.