scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

PM मोदी से मुलाकात, अमित शाह को द‍िया आशीर्वाद, खास था आशा ताई का रिश्ता

आशा भोसले के साथ शबाना आजमी, जावेद अख्तर
  • 1/10

आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं… लेकिन उनकी आवाज आज भी हर दिल में जिंदा है. उनके सुरों ने पीढ़ियों को जोड़ा, हर दौर की हीरोइन को आवाज दी और हर गाने को जिंदगी दी. अपने जीवन में उन्होंने कई सम्मानजनक रिश्ते बनाए.

आशा परिवार को साथ लेकर तो चलती ही थीं, साथ ही सिनेमा से लेकर राजनीति की दुनिया के रसूखदार लोग भी उनके कायल थे. उनके जीवन की ऐसी कई तस्वीरें और यादें हैं, जो अब बेहद याद आएंगी. जैसे दोस्त जावेद अख्तर-शबाना आजमी संग खिलखिलाती ये तस्वीर.

शाहरुख खान के साथ आशा भोसले
  • 2/10

शाहरुख खान आशा भोसले का बहुत सम्मान करते हैं. एक बार मैच देखते हुए एक्टर ने उनका जूठा कप खुद उठाकर साइड में रखा था. इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. 

सचिन तेंदुलकर संग आशा भोसले
  • 3/10

एक इवेंट से सचिन तेंदुलकर संग आशा खूब खिलखिलाती नजर आई थीं. दोनों एक दूसरे के कान में कुछ-कुछ कहकर बाते करते... हंसी-मजाक करते दिखे थे. 

Advertisement
रजनीकांत के साथ आशा भोसले
  • 4/10

थलाइवा रजनीकांत के साथ बैठीं आशा भोसले की तस्वीर आप अनदेखी नहीं कर सकते. आशा ने रजनीकांत की कई हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज दी है, खासकर 80 के दशक में.

सोनू निगम के साथ आशा भोसले
  • 5/10

एक इवेंट में सोनू निगम ने आशा भोसले के पैर धोए थे, और सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया था. वो उन्हें गुरू जैसा सम्मान देते हैं.

विक्की कौशल के साथ आशा भोसले
  • 6/10

न्यू ऐज एक्टर हो या कोई और आशा ताई को हर कोई सम्मान ये याद करता है, विक्की कौशल ने भी भरी सभा में उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था.

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ आशा भोसले
  • 7/10

अब बात राजनीतिक जगत की. आशा भोसले ने खुद बताया था कि 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने शपथ समारोह के दूसरे दिन ही उनसे मुलाकात की थी. ये वही तस्वीर है. 

अमित शाह के साथ आशा भोसले
  • 8/10

आशा भोसले की आवाज के गृह मंत्री अमित शाह भी कायल हैं. ये तस्वीर बेहद खास मानी जाती है, खुद अमित ने उनका हाथ अपने सिर पर रखकर आशीर्वाद लिया था. 

सुषमा स्वराज, के आर नारायण के साथ आशा भोसले
  • 9/10

ये तस्वीर तब की है जब आशा ताई को दादा साहब फालके अवॉर्ड मिला था. इसमें आशा के साथ दिवंगत नेता सुषमा स्वराज और भारत के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायण दिखते हैं.

Advertisement
आशा भोसले के साथ प्रतिभा पाटिल
  • 10/10

आशा को देश का दूसरा हाईएस्ट सिविलियन सम्मान भी मिल चुका है. देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.

Advertisement
Advertisement