लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले के निधन से उनके परिवार में मातम पसरा है. सुरों की मल्लिका को खोने से पूरा देश शोकाकुल है. आशा जैसी महान सिंगर को खोना बड़ी क्षति है. जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी. सिंगर के बेटे और बाकी परिवारवाले नम आंखों से उन्हें विदाई दे रहे हैं.
Photo: Yogen Shah
आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए सितारों और फैंस का तांता लगा है. सिंगर के परिवार के लिए ये पल भावुक है. आशा भोसले की पोती जेनाई रोती हुई दिखीं.
Photo: Yogen Shah
जेनाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वो बिलख-बिलखकर रोती दिखीं. वो अपनी दादी के बेहद करीब थीं.
Photo: Yogen Shah
जेनाई को यूं रोता बिलखता देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला. जेनाई को हिम्मत और सांत्वना दी.
Photo: Yogen Shah
जेनाई को देखकर फैंस की भी आंखें नम हो रही हैं. लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.
Photo: Yogen Shah
सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी के साथ आशा भोसले को अंतिम विदाई दी. सिंगर की याद में वो भी रो पड़े. उन्होंने परिवार को हिम्मत दी.
Photo: Yogen Shah
बीती रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सिंगर के घर जाकर उनके आखिरी दर्शन किए. X पर कई तस्वीरें पोस्ट की गई हैं. जिनमें फडणवीस सिंगर पार्थिव शरीर को हाथ जोड़कर नमन करते हैं.
Photo: X@CMOMaharashtra
तस्वीरों में परिवार के बाकी लोग भी नजर आते हैं. लेकिन सबकी निगाहें आशा पारेख की पोती जनाई पर जा टिकीं. उनका दर्द देखकर फैंस की भी आंखें नम हो रही हैं.
Photo: X@CMOMaharashtra
वायरल फोटो में जनाई की आंखें नम हैं. अपनी फेवरेट दादी को खोकर वो टूट गई हैं. उनकी आंखों में आसू साफ झलकते हैं.
Photo: X@CMOMaharashtra
जनाई अपनी दादी आशा के बेहद करीब थीं. वो उनसे इतना प्यार करती थीं कि एक दफा इंटरव्यू में दादी का जिक्र होने पर ही रोने लगी थीं.
Photo: Instagram @zanaibhosle
फिल्मीज्ञान संग बातचीत में उन्होंने कहा था- मेरा उनके साथ डीप कनेक्शन है. मैं उन्हें बस देखती रहती हूं, कभी-कभी रो लेती हूं.
Photo: X@CMOMaharashtra
इतना बोलकर जनाई रोने लगती हैं. वो कहती हैं- मेरी दादी मेरे लिए पर्सनल हैं. मैं उन्हें किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती. वो बस मेरी हैं.
Photo: Instagram @zanaibhosle
मैं उनसे कहती हूं- आप मेरे साथ हमेशा रहना, मुझे छोड़कर कभी मत जाना. वो मेरे लिए काफी स्पेशल हैं. इंटरनेट पर जनाई का पुराना वीडियो देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं.
Photo: Social Media
जनाई सिंगर के बेटे आनंद की बेटी हैं. जनाई का एक भाई रंजई भोसले भी है. जनाई पेशे से सिंगर और एक्ट्रेस हैं. उनकी डेब्यू फिल्म द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज है.
Photo: Social Media