scorecardresearch
 

'मेरे साथ काम करबू?', 10 साल छोटी हसीना पर फिदा हुए पवन सिंह, दिया भोजपुरी फिल्मों का ऑफर

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में अपनी मौजदूगी से माहौल गर्मा दिया. उन्होंने टीवी की लोकप्रिय नागिन को भोजपुरी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया.

Advertisement
X
भोजपुरी में होगी प्रियंका की एंट्री (Photo: Social Media)
भोजपुरी में होगी प्रियंका की एंट्री (Photo: Social Media)

इन दिनों टेलीविजन रियलिटी शोज में भोजपुरी स्टार्स का जलवा है. अब 'राइज एंड फॉल सीजन 2' भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री ने धमाल मचा दिया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में पवन सिंह बेसमेंट में वर्कर्स के बीच बतौर गेस्ट शामिल हुए. पवन सिंह की एंट्री ने शो का माहौल बना दिया. इतना ही नहीं पावर स्टार ने 'टीवी की नागिन' को भोजपुरी फिल्म का ऑफर भी दे डाला. 

भोजपुरी में होगी नागिन की एंट्री?
एपिसोड में देखा गया कि बेसमेंट में सभी कंटेस्टेंट्स टेबल के चारो ओर बैठकर चाय पीते-पीते बातचीत कर रहे थे. इतने में पवन सिंह ने प्रियंका चाहर चौधरी से पूछा कि उन्हें एक्टिंग लाइन में कितना समय हो गया है. प्रियंका ने कहा कि 5-6 साल हो गए हैं और वो टीवी का एक लोकप्रिय चेहरा हैं. प्रियंका का जवाब सुनकर पवन सिंह ने भोजपुरी अंदाज में पूछा, "हमरे साथ एक काम करबू?" 

पवन सिंह की बात सुनकर प्रियंका हंस पड़ती हैं. एक्ट्रेस ने मजे लेते हुए कह दिया- "करबू! बताइये ये पूछने की बात है. नेकी और पूछ पूछ" इसके बाद मनीष कश्यप ने कहा कि प्रियंका को किसी धांसू 'रंगदारी सॉन्ग' में लेकर आना चाहिए.

पवन सिंह ने प्रियंका से कहा कि वो उनके साथ गाना, फिल्म और वेब सीरीज भी करेंगे. नागिन 7 एक्ट्रेस ने कहा कि भोजपुरी ऑडियंस का एक जबरदस्त क्रेज है. इस बात का एहसास उन्हें खेसारी लाल यादव के साथ काम करने के बाद हुआ. 
 
6 साल की उम्र में शुरू किया काम 
प्रियंका चाहर चौधरी ने पवन सिंह से उनके म्यूजिकल करियर के बारे में पूछा. पावरस्टार ने कहा कि उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में करीब 36 साल हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि महज 6 साल की छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपना पहला गाना गाया था. पवन सिंह ने प्रियंका से बताया कि आज वो जिस मुकाम पर हैं, वो शोहरत उन्हें रातोरात हासिल नहीं हुई है. सालों के संघर्ष के बाद उन्हें स्टारडम और शोहरत नसीब हुई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement