scorecardresearch
 

पवन सिंह से मिला था धोखा, अब दोबारा रिश्ते में हैं अक्षरा सिंह, बोलीं- बिना प्यार जीवन नहीं

अक्षरा सिंह ने अपने हालिया इंटरव्यू में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर बात की, जो एक वक्त पर उनकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके साथ बिताया वो पल काफी नेगेटिव था. लेकिन अब वो किसी और शख्स के साथ रिश्ते में हैं. अक्षरा लाइफ में मूव-ऑन कर गई हैं.

Advertisement
X
पवन सिंह पर अक्षरा ने दिया बयान (Photo: Instagram @singhakshara/singhpawan999)
पवन सिंह पर अक्षरा ने दिया बयान (Photo: Instagram @singhakshara/singhpawan999)

एक जमाना था जब भोजपुरी इंडस्ट्री में 'पावर स्टार' पवन सिंह और अक्षरा सिंह के प्यार के चर्चे हुआ करते थे. फिल्मों में साथ काम करते-करते दोनों के बीच प्यार बढ़ा था. लेकिन अचानक एक दिन एक्टर ने ज्योति सिंह से शादी कर ली और अक्षरा संग अपने रिश्ते को खत्म कर दिया. ये समय एक्ट्रेस के लिए काफी दर्दनाक था. अक्षरा ने इसके बाद पवन सिंह को लेकर काफी सारी बातें मीडिया में कही थीं. अब एक बार फिर अक्षरा ने पवन सिंह को लेकर कमेंट किया है. 

यूट्यूब चैनल जिंदाबाद को दिए हालिया इंटरव्यू में अक्षरा से पवन सिंह को लेकर सवाल किए गए. उनसे पूछा गया कि पवन सिंह और उन्हें लेकर जो खबरें आती हैं, क्या वो उनसे दुखी होती हैं? तो इसपर एक्ट्रेस ने बेबाकी से कहा- मेरे पास विवादों को पढ़ने का टाइम ही नहीं है.  मैं अपने काम पर ध्यान रखती हूं, सब नेगेटिविटी है. क्यों किसी बात से फर्क पड़ने देना, अपने मन को क्यों खराब करें. 

पवन सिंह पर बोलीं अक्षरा

जब अक्षरा से पूछा गया कि क्या वो अब उस दौर को भी याद नहीं रखना चाहतीं? तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं. मैं भुला चुकी हूं. मुझे कुछ याद नहीं रखना, जो भी मेरे जीवन में नेगेटिव रहा.' अक्षरा से आगे पवन सिंह की अच्छाई के बारे में पूछा गया. इसपर वो काफी सोच-विचार करके बोलीं- जितना अच्छा किया उससे ज्यादा तो...इतना ज्यादा अच्छा ही किया है कि अब कुछ अच्छा याद ही नहीं आ रहा है. 

Advertisement

'देखिए, वो हमारी इंडस्ट्री में काम करते हैं. बतौर सिंगर बहुत अच्छे हैं, एक्टर नहीं. उनसे अच्छा एक्टर निरहुआ को मानती हूं. वो सबसे बेहतरीन एक्टर हैं.' अक्षरा ने आगे ये भी बताया कि जब उनका दिल टूटा, तो उसके बाद उनमें क्या बदलाव आए. एक्ट्रेस ने कहा कि वो पहले काफी शांत और अपने में रहती थीं. उन्हें लोग क्या सोचेंगे, इसकी चिंता सताती थी. मगर अब उनमें कोई डर नहीं. वो अपनी लाइफ खुलकर जीती हैं. 

फिर से प्यार में अक्षरा सिंह

इसी बातचीत में अक्षरा सिंह ने ये भी कंफर्म किया कि वो रिलेशनशिप में हैं. वो एक अनजान शख्स को डेट कर रही हैं, हालांकि वो उसकी पहचान नहीं बताएंगी क्योंकि वो किसी की नजर नहीं चाहती हैं. अक्षरा ने कहा, 'प्यार दोबारा हुआ है ना, चल रहा है. पुराना जो हो गया, वो भूत काल में जा चुका है. अभी मैं वर्तमान की चिंता करूंगी.'

जब अक्षरा से कहा गया कि क्या वो किसी के प्यार में हैं, तो उन्होंने कहा, 'हां मैं प्यार में हूं. लेकिन अभी टाइम है. फिलहाल में प्यार के प पर पहुंची हूं. थोड़ा सा प्रोसेस होने दीजिए, मैं आपको कुछ ही दिनों बाद अपने प्यार के बारे में बताऊंगी. बिना प्यार के कभी कोई जीवित नहीं रह सकता.' अक्षरा से उनके प्यार का जब नाम पूछा गया, तो उन्होंने कहा- मुझे नजर बहुत जल्दी लगती है. अगर मैंने नाम बता दिया और नजर लग गई तो? शादी का अभी नहीं पता, लेकिन पहले जिनसे प्यार हुआ है उन्हें जान लें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement