भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव 15 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सेलेब्स-दोस्त सभी उन्हें विश कर रहे हैं. लेकिन बेहद करीबी दोस्त आकांक्षा पुरी ने कुछ ऐसी तस्वीरों के साथ खेसारी को जन्मदिन विश किया कि बवाल मच गया. खेसारी शादीशुदा हैं ये किसी से छुपा नहीं है. वो दूसरी ओर पत्नी के बर्थडे विश पोस्ट पर भी प्यार लुटाते दिखे.
शादीशुदा खेसारी संग कोजी हुईं आकांक्षा
आकांक्षा संग खेसारी के रोमांस और अफेयर की भी खूब चर्चा रहती है. ऐसे में तस्वीरों ने आग में घी डालने जैसा काम किया है. आकांक्षा ने क्लोज फ्रेंड खेसारी संग बेहद ही कोजी और टची फोटोज शेयर कीं. फोटोज में दोनों एक दूसरे की बांहों में नजर आए, तो वहीं एक तस्वीर में एक्टर्स बेहद करीब लिप किस करने की पोजिशन तक में दिखाई दिए.
फोटोज शेयर कर आकांक्षा ने कैप्शन भी प्यार भरा लिखा. वो लिखती हैं- आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभाकामनाएं खेसारी जी. भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखे. खुश रखे. और आपकी हर आकांक्षा पूरी हो. आप ऐसे ही हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहें. सबसे हैंडसम, एनरजेटिक, टैलेंटेड और फिट रहने वाले इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. बहुत सारा प्यार खेसारी जी, हमेशा खुश रहें.
इसी के साथ आकांक्षा ने कैप्शन में खूब सारे किसेज इमोजी भी दिए. एक्ट्रेस के पोस्ट पर खेसारी ने भी थैंक्यू में जवाब दिया. दोनों की रोमांटिक फोटोज देख यूजर्स से रहा नहीं गया. वो कमेंट कर चुटकी लेने लगे- खेसारी जी की आकांक्षा जरूर पूरी होगी. वहीं कई और ने लिखा- को-एक्टर को ऐसे कौन विश करता है.
पत्नी से सरेआम प्यार का इजहार
इसके बाद खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव ने भी पति को स्पेशल पोस्ट कर बर्थडे विश किया. चंदा ने पति संग तस्वीर शेयर की और लिखा- आपके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई. खुशियां और प्यार. हैप्पी हैप्पी बर्थडे. लव यू.
पत्नी के पोस्ट खेसारी ने भी कमेंट किया और अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा- लव यू मोर. हालांकि यूजर्स इससे कनेक्ट नहीं कर पाए. आकांक्षा संग वायरल हो रही इंटीमेट फोटोज कुछ और कहानी कहती दिखीं. सोशल मीडिया पर जैसे बवाल ही मच गया. यूजर्स ने कहा- पत्नी से प्यार की बातें करते हैं लेकिन रोमांटिक किसी और के साथ होते दिखते हैं. चल क्या रहा है.
मालूम हो कि खेसारी और आकांक्षा की नजदीकियों को लेकर पहले भी बातें होती रही हैं लेकिन दोनों ने ही इसे खारिज किया है. आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो खेसारी से प्यार करती हैं, उनकी बहुत इज्जत करती हैं लेकिन एक दोस्त के नाते. उनके बीच कोई अफेयर नहीं है.