scorecardresearch
 

यूट्यूब पर हिट हुआ अक्षय संग अक्षरा सिंह का 'नॉटी' सॉन्ग, खुशी से झूमी भोजपुरी हसीना

अक्षरा सिंह का बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू सफल हो गया है. सुपरस्टार अक्षय कुमार संग उनके भोजपुरी तड़के वाले गाने घिस घिस घिस को काफी लोगों ने सुना और पसंद किया है. इस सक्सेस को अक्षरा ने एक्टर के साथ सेलिब्रेट भी किया है.

Advertisement
X
अक्षरा-अक्षय की जोड़ी ने मचाया गदर (Photo: Instagram @aksharasingh)
अक्षरा-अक्षय की जोड़ी ने मचाया गदर (Photo: Instagram @aksharasingh)

बॉलीवुड में आज से पहले जब कभी भी भोजपुरी गानों या सितारों का मिलन हुआ है, वो चीज लोगों को पसंद जरूर आई है. दो साल पहले स्त्री 2 में 'पावर स्टार' पवन सिंह के गाने आई नहीं ने गर्दा उड़ाया था. इसके बाद खेसारी लाल यादव भी वरुण धवन की फिल्म में होली सॉन्ग लाकर छाए थे. अब भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह भी जब अक्षय कुमार संग गाने में नजर आईं, तो वो भी हिट हो गया. 

अक्षरा सिंह, दरअसल अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल के गाने 'घिस घिस घिस' में नजर आईं जो एक भोजपुरी तड़के से भरपूर आइटम सॉन्ग था. इस गाने से अक्षरा ने अपना हिंदी फिल्मों में डेब्यू भी किया था. भोजपुरी सिनेमा में वो पहले से ही बड़ी स्टार थीं, लेकिन अक्षय के साथ आए नए गाने ने उनके स्टारडम को और भी बड़ा बना डाला है. 

अक्षरा ने सेलिब्रेट किया अपना हिट गाना

अक्षरा और अक्षय कुमार के नए गाने को यूट्यूब पर आए 13 दिन बीत चुके हैं और इसे इतने कम समय में 23 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख डाला है. दिलचस्प बात ये है कि ये गाना अभी भी ट्रेंडिग लिस्ट में बना हुआ है. इस खास मौके को एक्ट्रेस ने भी सेलिब्रेट किया है. भोजपुरी हसीना ने अक्षय संग अपनी नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो उनके घिस घिस गाने को मिले प्यार से बेहद खुश हैं. एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस से सवाल किए कि वो अक्षय और उनकी जोड़ी को कितने नंबर देंगी. फैंस उनकी तरक्की से काफी खुश दिखे हैं.

Advertisement

सक्सेस पाकर इमोशनल हुई थीं अक्षरा

अक्षरा सिंह का जब गाना रिलीज हुआ था, तब उनकी तरफ से भी काफी इमोशनल रिएक्शन्स देखने मिले थे. एक्ट्रेस की मां अपनी बेटी को बॉलीवुड सुपरस्टार संग नाचते हुए देखकर खुशी से रो पड़ी थीं. उनके आंसू देख अक्षरा भी रोने लगीं. आगे एक्ट्रेस ने एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो फोन कॉल पर बात करते-करते रो रही थीं. इसका कारण उनके गाने को मिल रहा लगातार प्यार था. 

बता दें कि अक्षरा सिंह का नाम एक वक्त पर भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह संग जुड़ा था. दोनों रिलेशनशिप में थे, मगर फिर पवन सिंह की शादी हो गई और उनका रिश्ता टूट गया. इस दौरान अक्षरा और उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा था. लेकिन अब उन्होंने अपनी मेहनत और अदाकारी से वापस सक्सेस ढूंढ ली है. वो भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई-पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं.

बात करें अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की, तो ये 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होनी है. ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का ट्रेलर आना अभी बाकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement