scorecardresearch
 
बुलंदशहर में डबल मर्डर: खुर्जा सीट से आरएलडी प्रत्याशी के भाई की हत्या

बुलंदशहर जिले के खुर्जा में मंगलवार सुबह दो शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. दोनों शवों में से एक शव विनोद गौतम का है. गौरतलब है कि विनोद गौतम खुर्जा विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के भाई हैं.

Advertisement
X
खुर्जा पुलिस स्टेशन

मीडिया रिपोर्ट्रस के मुताबिक सोमवार रात मनोज गौतम के भाई और उसके दोस्त का अपहरण हुआ था. जांच के दौरान पुलिस को देर रात उनकी कार अगवाल गांव के नजदीक मिली थी. वहीं मंगलवार सुबह दोनों के शव अगवाल गांव के नजदीक एक बाग में मिले हैं.

खबर लिखे जाने तक के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement