scorecardresearch
 

तमिलनाडु में IT के ताबड़तोड़ छापों से हलचल तेज, विधानसभा चुनाव में रुपये बांटने का शक

तमिलनाडु में 3 अलग-अलग ग्रुप्स और कुछ व्यक्तियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई. आईटी को शक है कि विधानसभा चुनाव में ये लोग रुपये बांट रहे थे.

Advertisement
X
तमिलनाडु में इनकम टैक्स की रेड
तमिलनाडु में इनकम टैक्स की रेड
स्टोरी हाइलाइट्स
  • तमिलनाडु चुनाव में रुपये बांटने का शक
  • राज्य में IT के ताबड़तोड़ छापों से हलचल तेज

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के दौरान इनकम टैक्स (IT) विभाग के ताबड़तोड़ छापों से राज्य में हलचल तेज है. शुक्रवार को ईडी ने डीएमके (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन के दामाद सबारेसन के ठिकानों पर छापेमारी की. इसके अलावा तमिलनाडु में 3 अलग-अलग ग्रुप्स और कुछ व्यक्तियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई. आईटी को शक है कि विधानसभा चुनाव में ये लोग रुपये बांट रहे थे. 

सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स के छापों के पीछे का मकसद राजनीति में रुपयों के लेनदेन का पता लगाना था. चुनावी दौर में तमिलनाडु में रुपये बांटने के शक पर आईटी ने जांच की है. विभाग ने कहा कि चेन्नई, कोयम्बटूर और करूर में छापेमारी की गई है. 

आईटी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 3 शहरों में सभी 28 परिसरों को आईटी अधिनियम के 132 के तहत कवर किया गया. छापेमारी चल रही है. हालांकि, आईटी ने छापेमारी के बारे में कोई विवरण नहीं दिया, लेकिन दावा किया कि टैक्स चोरी की घटनाओं में कमी आई है.

बता दें कि शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के दामाद सबारेसन के ठिकानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी तमिलनाडु के नीलनकरई में हुई. ये एक्शन तब हो रहा है, जब राज्य में अगले तीन दिनों में ही मतदान होना है. सबासरेन एमके स्टालिन के एडवाइजर भी हैं और पार्टी में उनकी एक अहम भूमिका है. 

Advertisement

इसके बाद आईटी ने DMK के करूर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार सेंथिल बालाजी के स्वामित्व वाले परिसर में तलाशी ली. इनकम टैक्स विभाग ने पिछले महीने डीएमके नेता ईवी वेलु के ठिकानों पर छापेमारी की थी. 

इसके बाद आईटी टीमों ने तिरुवन्नामलाई में अरुणई इंजीनियरिंग कॉलेज में तलाशी ली. यहां स्टालिन कभी-कभार रहते थे. इस बीच DMK और अन्य राजनीतिक दलों ने कहा कि ये तलाशी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. केंद्र सरकार विरोधियों को डराने और उनकी छवि धूमिल करने के लिए इनकम टैक्स विभाग जैसी एजेंसियों का उपयोग कर रही है. स्टालिन ने मोदी सरकार की तीखी आलोचना की. 

Advertisement
Advertisement