scorecardresearch
 

मुजफ्फरनगर में आग लगाई गई, पीड़ितों को भड़का रही है ISI, राहुल गांधी ने किया खुलासा

राहुल ने कहा कि खुफिया विभाग के अफसर ने उन्हें बताया है कि आईएसआई मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों को बरगलाने की कोशिश में है.

Advertisement
X
राहुल गांधी
राहुल गांधी

राहुल गांधी इंदौर गए थे चुनाव प्रचार करने के लिए. लेकिन वहां बोलते-बोलते वो कुछ ऐसा बोल गए, जिसपर हडकंप मचना तय है. राहुल थे तो इंदौर में, लेकिन उन्हें याद आ गई मुजफ्फरनगर की. राहुल ने कहा कि खुफिया विभाग के अफसर ने उन्हें बताया है कि आईएसआई मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों को बरगलाने की कोशिश में है.

राहुल ने बताया कि पाकिस्‍तानी एजेंसी मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित युवकों के संपर्क में थी. राहुल ने कहा कि आईएसआई के अफसर करते हैं पीड़ितों से बात करते हैं और उन्‍होंने 15-20 पीड़ित युवकों से बात की. कांग्रेस महासचिव ने बताया कि दंगा पीड़ितों को बहकाने की कोशिश की जा रही है. राहुल ने बताया कि मुजफ्फरनगर में लड़ाई करवाई गई. राहुल ने ये भी कहा कि बीजेपी ने ही मुजफ्फरनगर में झगड़ा लगवाया था.

क्‍या था पूरा मामला
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर दंगा एक लड़की से छेड़खानी के बाद भड़का था. ये बयान खुद इस छेड़खानी की शिकार लड़कियों ने दिया था. 27 अगस्त को कवाल गांव में हुई इस शर्मनाक हरकत के बाद इलाके में भयानक हिंसा फैल गई थी. लड़कियों के साथ छेड़छाड़ से गुस्साए दो युवकों ने आरोपी युवक की हत्या कर दी थी. बताया गया कि ये दोनों युवक इन पीड़ित लड़कियों के भाई थे. इसके बाद छेड़छाड़ करने वाले युवक के परिजनों ने उन दोनों युवकों को मार डाला. प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करने में लापरवाही बरती. दोनों पक्ष अलग-अलग समुदायों से संबंध रखते थे, ऐसे में मामले ने मजहबी रंग ले लिया.

Advertisement

ऑपरेशन दंगा ने खोली थी दंगों की हकीकत
आज तक ने अपने स्टिंग ऑपरेशन 'ऑपरेशन दंगा' के जरिए दिखाया था कि मुज़फ्फरनगर कैसे सियासत की भेंट चढ़ गया. मुलायम सिंह और अखिलेश के अफसरों ने मुज़फ्फरनगर दंगों का पूरा का पूरा सच खोलकर सामने रख दिया. और ऑपरेशन दंगा पार्ट-2 से जानिए कि कैसे मुज़फ्फरनगर में दंगा जंगल में आग की तरह फैलता चला गया.

ऑपरेशन दंगा से जुड़ी हर खबर

EXCLUSIVE:  

Advertisement
Advertisement