scorecardresearch
 

किरण बेदी हमेशा से बीजेपी के प्रति सहानुभूति रखती थीं: विश्वास

जैसे-जैसे दिल्ली में चुनाव के तारीख नजदीक आते जा रहे हैं आम आदमी पार्टी और किरण बेदी के जुबानी जंग तीखी होती जा रही है. आप नेता कुमार विश्वास ने बीजेपी की सीएम उम्मीदवार पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) के दिनों से भगवा पार्टी के प्रति सहानुभूति रखती हैं.

Advertisement
X
कुमार विश्वास
कुमार विश्वास

जैसे-जैसे दिल्ली में चुनाव के तारीख नजदीक आते जा रहे हैं आम आदमी पार्टी और किरण बेदी के जुबानी जंग तीखी होती जा रही है. आप नेता कुमार विश्वास ने बीजेपी की सीएम उम्मीदवार पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) के दिनों से भगवा पार्टी के प्रति सहानुभूति रखती हैं.

कुमार विश्वास ने आरोप लगाया कि किरण बेदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल से बीजेपी के प्रति नरम रवैया अपनाने को कहा था. उन्होंने कहा, 'जब मैं और मनीष सिसोदिया 16 दिसंबर रेप कांड के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लाठियां खा रहे थे तब किरण बेदी ट्वीट करने में व्यस्त थीं.'

हालांकि, किरण बेदी ने इन आरोपों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह ऐसे बयानों पर टिप्पणी नहीं करतीं.

दूसरी तरफ, बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस का करीबी होने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता जीवीएल नरसिंहा राव ने कहा, 'केजरीवाल इस सवाल का जवाब दें कि सोनिया गांधी के एलिट पैनल में शामिल होने के लिए उन्होंने दिग्विजय सिंह से लॉबिंग क्यों करवाई थी.'

किरण बेदी से नहीं मिलेंगे शांति भूषण
आम आदमी पार्टी के संरक्षक शांति भूषण ने किरण बेदी से मुलाकात से इनकार कर दिया है. दरअसल शांति भूषण ने किरण बेदी की तारीफ की थी. इसलिए बीजेपी की सीएम उम्मीदवार शांति भूषण से मिलकर उनकी तारीफ के लिए शुक्रिया कहने के लिए समय मांगा था. जिसपर शांति भूषण ने कहा है कि किरण को अपने काम पर फोकस करना चाहिए. मुलाकात करने की कोई जरूरत नहीं हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement