scorecardresearch
 

मुख्यमंत्री बनने का ऑफर मिला तो पीछे नहीं हटूंगा: जीतनराम मांझी

बिहार चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. जैसे-जैसे मतपेटियां खुल रही हैं, नेताओं के जुबानी तीर भी तेज हो रहे हैं. इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने एक बड़ा बयान दे दिया है.

Advertisement
X

बिहार चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. जैसे-जैसे मतपेटियां खुल रही हैं, नेताओं के जुबानी तीर भी तेज हो रहे हैं. इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने एक बड़ा बयान दे दिया है.

एनडीए में शामिल होने से लेकर अब तक मांझी ने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार से इनकार किया था और लगातार कहते रहे हैं कि वह सीएम पद की रेस में नहीं हैं, लेकिन रविवार को मतगणना शुरू होने से पहले उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ऑफर मिलता है तो वह मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे.

मांझी ने कहा, 'मेरी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, लेकिन अगर परिस्थितियां ऐसी बनीं और मुझे ऑफर मिला तो मैं पीछे नहीं हटूंगा. मुख्यमंत्री बनूंगा.'

इसके पहले मांझी ने आज तक से खास बातचीत में कहा था कि बिहार में सरकार बने या न बने वह एनडीए के साथ ही रहेंगे.

Advertisement
Advertisement