scorecardresearch
 
लोकसभा चुनावः फिल्ममेकर प्रकाश झा की हार की हैट्रिक

मशहूर फिल्ममेकर और जनता दल (युनाइटेड) के उम्मीदवार प्रकाश झा बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव हार गए हैं. उन्हें इस निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement
X
प्रकाश झा

प्रकाश झा को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा सांसद संजय जायसवाल ने हराया है. वह साल 2004 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार और साल 2009 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार के रूप में असफल रहे थे.

झा को उनकी 'गंगाजल', 'राजनीति' और 'सत्याग्रह' जैसी सामाजिक-राजनीतिक फिल्मों के लिए जाना जाता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement