scorecardresearch
 

पीएम मोदी के दीदी के खिलाफ भाषण वाले वीडियो को देखेगा निर्वाचन आयोग

पीएम ने भाषण में कहा था कि ममता बनर्जी ने भ्रष्टाचार के साथ समायोजन कर लिया है. उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी TMC का मतलब 'टेरर मौत और करप्शन' है.

Advertisement
X
पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी

निर्वाचन आयोग पीएम नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल में दिए भाषण की जांच कर रहा है. मोदी ने आसनसोल में एक चुनावी रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कई आरोप लगाए थे.

पीएम ने भाषण में कहा था कि ने भ्रष्टाचार के साथ समायोजन कर लिया है. उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी TMC का मतलब 'टेरर मौत और करप्शन' है.

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिव्येंदु सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी के भाषण की सीडी आयोग को भेज दी गई है. बता दें कि पीएम के भाषण के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि 'मोदी जिस पद पर हैं, उनका भाषण उस स्तर का नहीं होता. उन्हें अपने पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. साथ ही ममता ने जवाब में बीजेपी को भयानक जाली पार्टी करार दिया था.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement