scorecardresearch
 

किरण बेदी से खफा नरेंद्र टंडन ने वापस लिया अपना इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश में पार्टी की सीएम प्रत्याशी किरण बेदी के प्रचार प्रमुख नरेंद्र टंडन में सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को इस बाबत भेजे में अपने पत्र में टंडन ने लिखा है कि वह बेदी को सीएम उम्मीदवार घोषि‍त किए जाने से आहत हैं. टंडन पार्टी से 30 वर्षों से जुड़े हुए थे.

Advertisement
X

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले में सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. प्रदेश में पार्टी की सीएम प्रत्याशी किरण बेदी के प्रचार प्रमुख नरेंद्र टंडन ने सुबह पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह बेदी के व्यवहार से खफा हैं. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को इस बाबत पत्र भी भेजा था, लेकिन दिन ढलते-ढलते टंडन ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है.

गौरतलब है कि किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार घोषि‍त किए जाने के बाद से ही पार्टी के अंदर विरोध के कई स्वर मुखर हो गए थे, लेकिन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के अंदर ऐसे किसी घमासान से साफ इनकार कर दिया था. जबकि टंडन का इस्तीफा और फिर वापसी संगठन के अंदर मचे बवाल को लेकर नई कहानी बयान करता है. टंडन ने किरण बेदी पर कार्यकर्ताओं से गलत व्यवहार का भी आरोप लगाया है.

अमित शाह को नरेंद्र टंडन का इस्तीफा-

आदरणीय अमित शाह जी
अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी
11 अशोक रोड

मैं भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं. मैं पिछले लगभग 30 साल से बीजेपी से जुड़ा रहा हूं और पार्टी के विभिन्न पदों पर रहा हूं. लेकिन आज जिस तरह किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है, मैं उससे आहत हूं. जिस किरण बेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर निर्ममता से डंडे बरसाए थे, ना जाने कितने कार्यकर्ताओं के सिर फटे, टांगे टूटी और वो किरण बेदी आज हम पर राज करेगी.

Advertisement

मैं पिछले 10 दिन से किरण बेदी के कार्यक्रम एवं सारे रूट देख रहा था और जिस तरह वो हम लोगों को डिक्टेशन दे रही थी वो असहनीय हो गया था. उनके सहयोगी बात-बात पर मुझे जलील करती थी मैंने 11 दिन पूरी मेहनत और लगन से काम किया. अब नहीं कर सकता और दूसरा दिल्ली के निर्लज संगठन मंत्री जो सिर्फ महिलाओं और पैसे में ही रुचि‍ रखते हैं जैसे भ्रष्ट व्यक्ति‍ को चार्ज सौंप दिया.

अध्यक्ष जी, आप अपनी जांच करवा लो, ये व्यक्ति क्या है आपको पता चल जाएगा.

आपका कार्यकर्ता-

नरेंद्र टंडन
प्रमुख किरण बेदी कार्यक्रम
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
पूर्व प्रदेश मंत्री
पूर्व अधयक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement