scorecardresearch
 
कैबिनेट ने दिल्ली से राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की

केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली से राष्ट्रपति शासन हटाने का फैसला किया है. शुक्रवार सुबह कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया. कैबिनेट के इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, जिस पर प्रणब मुखर्जी मुहर लगा देंगे.

Advertisement
X
अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गौरतलब है कि लगभग 1 साल तक राष्ट्रपति शासन लागू रहने के बाद 7 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए थे. 10 फरवरी को घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 70 सीटों की विधानसभा में AAP ने 67 पर जीत हासिल की जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ 3 सीटें गईं. सबसे खराब प्रदर्शन कांग्रेस का रहा, वह इन चुनावों में खाता तक नहीं खोल सकी.

अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement