प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पर आम लोगों के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके राज में प्रदेश विकास की दौड़ में पीछे छूट गया.
शिमला से 200 किलोमीटर दूर ऊना में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, ‘नेहरू-गांधी परिवार का हिमाचल से खासा लगाव रहा है और उन्होंने इसके विकास के लिए काफी कुछ किया लेकिन यहां की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया.’
उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले आठ वर्षो में जहां भी विकास हुआ है वह केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की मदद के चलते हुआ है. ‘प्रदेश की भाजपा सरकार ने तो कुछ भी विकास नहीं किया.’
मनमोहन ने कहा, ‘कांग्रेस यदि यहां सत्ता में वापसी करती है तो वह फिर से इस राज्य को विकास के रास्ते पर ला खड़ा करेगी.’