scorecardresearch
 

गुजरात चुनाव सोनिया की ही दिशा बदलेगाः मोदी

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में मतदाताओं से कांग्रेस को नकार देने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव खुद सोनिया गांधी की ही दशा और दिशा बदल देगी. दरअसल कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव राज्य की दशा एवं दिशा बदल देने के वादे के साथ लड़ रही है.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी

गुजरात के ने चुनावी सभा में मतदाताओं से को नकार देने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव खुद की ही दशा और दिशा बदल देगी. दरअसल कांग्रेस राज्य की दशा एवं दिशा बदल देने के वादे के साथ लड़ रही है.

बोदेली तहसील बनने पर CM ने किया अभिनंदन
वडोदरा जिले के बोदेली में एक विशाल जनसभा में मोदी ने कहा, ‘सोनिया गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी दिशा और दशा बदलने का जाप कर रही है लेकिन गुजरात की जनता सोनिया गांधी को ही दिशा एवं दशा बदलने के लिए बाध्य कर देगी.’ इस अवसर पर मुख्यमंत्री का बोदेली को नया तहसील बनाने पर अभिनंदन किया गया.

मोदी ने सोनिया पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि इस बार उन्होंने (सोनिया गांधी ने) दिशा बदल ली और अपनी पार्टी का अभियान शुरू करने के लिए राजकोट गयीं क्योंकि साल 2007 में कांग्रेस उम्मीदवार छोटा उदयपुर में हार गया था जहां से सोनिया गांधी ने चुनाव अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस को राजकोट में मुंह की खानी पड़ेगी.

Advertisement

विकास की रफ्तार बढ़ाने का वादा
मोदी ने कहा कि अबतक तो वह केवल कांग्रेस शासन में किए गए नुकसान को ठीक कर रहे थे और अब जनवरी, 2013 से उत्कृष्ट और श्रेष्ठ गुजरात के लिए सफर शुरू होगा.

उन्होंने जनता से वादा किया कि चुनाव के बाद कुछ और नये तहसील एवं जिले बनाये जाएंगे.

Advertisement
Advertisement