scorecardresearch
 

देखें नतीजों ने कैसे उड़ा दी AAP के दिल्ली दफ्तर की रंगत!

नतीजों से पहले आप दफ्तर को तिंरगे के गुब्बारों और देश भक्ति गाने बजा कर जश्न के लिए तैयार किया गया था, लेकिन बाद में यह नजारा बिल्कुल बदल गया था. नतीजों के बाद आप दफ्तर सूना नजर आ रहा था.

Advertisement
X
आप के दफ्तर का बदला नजारा!
आप के दफ्तर का बदला नजारा!

शनिवार को आए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में से दो राज्यों पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को पंजाब और गोवा में अपनी जीत का पूरा भरोसा था. यही कारण था कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली स्थित दफ्तर में नतीजे आने से पहले ही जश्न की पूरी तैयारी थी और दफ्तर को पूरी तरह से सजाया गया था. लेकिन जब आये नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए अच्छे साबित नहीं हुए और दोनों राज्यों में आप बहुमत से काफी दूर रही.

केजरीवाल ने नहीं की थी मॉर्निंग वॉक
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह चुनावी नतीजों के कारण अपनी मॉर्निंग वॉक को भी रद्द कर दिया था. हार के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि जनता का फैसला उन्हें मंजूर है.

 

Advertisement

बदल गया दफ्तर का नजारा
नतीजों से पहले आप दफ्तर को तिंरगे के गुब्बारों और देश भक्ति गाने बजा कर जश्न के लिए तैयार किया गया था, लेकिन बाद में यह नजारा बिल्कुल बदल गया था. नतीजों के बाद आप दफ्तर सूना नजर आ रहा था.

पंजाब और गोवा में पिछड़े
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में मात्र 20 सीटें मिली तो वहीं गोवा में आप खाता भी नहीं खोल पाई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement